उदयपुर(मोहम्मद यासर छीपा) शहर में मकर विलकू पर्व की शुरुआत भगवान अयप्पा की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभागपुरा सौ फीट रोड स्थित न्यू ज्योति नगर के अयप्पा मंदिर की ओर से दो दिवसीय मकर विलकू पर्व की शुरुआत मंगलवार शाम भव्य शोभायात्रा के साथ हुई।

भगवान अयप्पा को दर्शन को उमड़े श्रद्दालु
बोहरा गणेशजी क्षेत्र से निकली इस शोभायात्रा में भगवान अयप्पा की प्रतिमा बग्घी में विराजित रही, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा के आगे-आगे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर नृत्य करते कलाकार माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। शोभायात्रा में चामुंडा देवी, उठी छाताना, गुलकंद, भगवते सहित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे कलाकार रंग-बिरंगी वेशभूषा में नजर आए। उनके जीवंत नृत्य और तालबद्ध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कई संगठनो ने किया भव्य स्वागत
महिलाओं ने फूलों से सजे पूजा थाल हाथों में लेकर आरती की और भगवान अयप्पा का स्वागत किया। मार्ग में कई सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। विशेष आकर्षण के रूप में केरल से आए कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते हुए शोभायात्रा में शामिल रहे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई
महाप्रसादी आज
अयप्पा मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भगवान के दर्शन किए और कलाकारों ने विशेष नृत्य प्रस्तुतियां दीं। मंदिर समिति के अनुसार बुधवार को सुबह महागणपति हवन, अभिषेक, कलश पूजन और विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। इसके महाप्रसादी का आयोजन होगा।


