NEWS

मालवा मील अग्रवाल पंचायत के सदस्य पीताम्बरा पीठ एवं बैजनाथ महादेव की धार्मिक यात्रा पर प्रस्थित

मालवा मील अग्रवाल पंचायत के सदस्य पीताम्बरा पीठ
एवं बैजनाथ महादेव की धार्मिक यात्रा पर प्रस्थित

इंदौर,। श्री मालवा मील अग्रवाल पंचायत की मेजबानी में समाज बंधुओं का एक दल सोमवार को सुबह श्रावण मास के अवसर पर रिमझिम फुहारों के बीच माँ बगलामुखी एवं आगर-मालवा स्थित बैजनाथ मंदिर एवं राणीसती मंदिर के दर्शनार्थ धार्मिक यात्रा पर मालवा मील स्थित पंचायत भवन से विशेष बस एवं निजी वाहनों से प्रस्थित हुआ। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल मामाजी एवं सतीश गोयल ने हरी ध्वजा दिखाकर यात्रा को बिदा किया। पंचायत के अध्यक्ष गोविन्द गर्ग भमोरी एवं मंत्री सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर यात्रा संयोजक अजय गोयल, राजकुमार गोयल एवं प्रमोद अग्रवाल की टीम द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर नरेश मित्तल, सुभाष अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, गोविन्द गोयल, कल्याण अग्रवाल सहित पंचायत के पदाधिकारियों ने सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया।

Shares: