Popular

NEWS

श्रीविद्याधाम के संस्थापक ‘भगवन’ की 15वीं पुण्यतिथि पर कल होंगे विभिन्न आयोजन

श्रीविद्याधाम के संस्थापक ‘भगवन’ की 15वीं पुण्यतिथि पर कल होंगे विभिन्न आयोजन

इंदौर। विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ का 15वां पुण्यतिथि प्रसंग हरियाली अमावस्या बुधवार, 12 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में मनाया जाएगा। विद्याधाम परिवार के सुरेश शाहरा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम स्थित ‘भगवन’ के मंदिर में पाद पूजन, षोडशोपचार पूजन-अभिषेक-आरती, कन्या पूजन तथा संत एवं ब्राह्मणों का पूजन भी किया जाएगा। ‘भगवन’ को पुष्पांजलि समर्पण हेतु देश-विदेश में कार्यरत उनके अनेक शिष्य भी इस अवसर पर इंदौर आएंगे। कार्यक्रम सभी गुरूभक्तों एवं स्नेहीजनों के लिए खुला है।

 

Shares:

Popular

Popular