Popular

NEWS

पूर्व क्षेत्र अग्रवाल समाज की भव्य कलश यात्रा पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा- महालक्ष्मी ने लुटाए बरकती सिक्के

पूर्व क्षेत्र अग्रवाल समाज की भव्य कलश यात्रा पर जगह
जगह हुई पुष्प वर्षा- महालक्ष्मी ने लुटाए बरकती सिक्के
अग्रवाल समाज पूर्वी क्षेत्र की मेजबानी में निकली कलश यात्रा ने समूचे क्षेत्र को बनाया उत्सवमय- दस हजार से अधिक बंधु हुए शामिल

इंदौर। अग्रवाल समाज पूर्वी क्षेत्र की मेजबानी में पितृ पुरुष महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई कलश यात्रा से शनिवार शाम नंदानगर नगर स्थित साईं मंदिर से मालवा मिल अनाज मंडी स्थित अग्रसेन धाम तक समूचा क्षेत्र महाराजा अग्रसेन के जयघोष से गुंजायमान बना रहा। गरबा एवं भजन मंडलियों के साथ नाचते-गाते हुए 50 से अधिक कालोनियों के समाजबंधुओं ने परंपरागत परिधान में शामिल होकर रथ पर विराजित महाराजा अग्रसेन एवं पालकी में सुशोभित कुलदेवी महालक्ष्मी का पूजन किया।
एक रथ पर सवार कुलदेवी महालक्ष्मी द्वारा बरकती सिक्कों की वर्षा भी होती रही। मार्ग में जगह-जगह मंच लगाकर पुष्प वर्षा और समाजबंधुओं की अगवानी के दृश्य भी देखने को मिले। मंगल कलशधारी महिलाएं, ध्वजारोही घुड़सवार बालक-बालिकाएं, फेंसी ड्रेस में शामिल बच्चों सहित अनेक आकर्षण पूरे समय बने रहे। जुलूस के संचालन का जिम्मा अग्रवाल सांस्कृतिक मंच नंदानगर के कार्यकर्ताओं ने किया।
पिछले 19 वर्षों से यह कलश यात्रा लगातार (कोरोना काल छोड़कर) निकलती आ रही है। बैंडबाजों, ढोल-ढमाकों और शहनाई वादन के बीच संगठन के प्रमुख परामर्शदाता पी.डी. अग्रवाल कांट्रेक्टर, संयोजक गणेश गोयल, अजय गोयल, सह सहसंयोजक गोविंद गर्ग भमोरी एवं नरेश मित्तल सहित अनेक पदाधिकारियों ने पूर्वी क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों से आने वाले समाजबंधुओं की अगवानी की। अतिथि के रूप में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद राजेंद्र राठौर, नंदकिशोर पहाड़िया मौजूद रहे जबकि वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल, प्रेमचंद गोयल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, नितिन अग्रवाल पाथ महू, विष्णु बिंदल, महेंद्र अग्रवाल, अविनाश ओएस्टर, पवन सिंघानिया एवं श्रीमती प्रतिभा मित्तल के आतिथ्य तथा समाजसेवी निर्मल रामरतन अग्रवाल, नारायण अग्रवाल 420 पापड़, गोविन्द मित्तल मोरनी, प्रकाश मोमबत्ती, गोपाल अग्रवाल दया, विपिन अग्रवाल ब्रजवासी, राजेश गर्ग केटी, अशोक ऐरन, निकेत महेश मंगल, प्रयोग गर्ग, जगदीश बाबाश्री, महेश मित्तल एवं नितिन एपेक्स के विशेष आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन की पालकी का पूजन कर यात्रा का शुभारंभ हुआ। जुलूस का संचालन अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल काका सहित नंदानगर सांस्कृतिक मंच के कार्यकर्ताओं ने किया। समन्वयक विजय मित्तल, सतीश मंगल, राजेंद्र अग्रवाल राधे राधे एवं गोविन्द मंगल गैस ने सभी मेहमानों एवं समाज बधुओं का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील ऐरन, मनीष खजांची, ललित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल तेलवाले, गोविन्द मित्तल, शिखर देवकान, प्रमोद बिंदल, शैलेष गर्ग, ओम अग्रवाल कोल, अशोक अग्रवाल एबी, डॉ. जगदीश मंगल, ओमप्रकाश रेतवाले एवं सोनू अग्रवाल गारमेंट सहित बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और समाजबंधुओं का उत्साहवर्धन किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के नजारे भी देखने को मिले। महाराजा अग्रसेन के सुसज्जित रथ और कुलदेवी महालक्ष्मी की पालकी का जगह-जगह पूजन होता रहा। अतिथियों का स्वागत गणेश गोयल, गोविंद मंगल, राजेन्द्र अग्रवाल, गोविंद गोयल, प्रमोद गर्ग, संजय अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, निमिष मंगल सहित संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया।
करीब दस हजार समाज बंधुओं का यह विशाल काफिला नंदानगर साईं मंदिर से मालवा मिल चौराहा स्थित अनाज मंडी प्रांगण में बने अग्रसेन धाम पहुंचा, जहां वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी का पूजन किया। अग्रसेन धाम पर भजन संध्या सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच स्नेहभोज का आयोजन भी हुआ और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा। रविवार को सभी समाजबंधु राजबाड़ा से निकलने वाले केन्द्रीय समिति के जुलूस में भी शामिल होंगे।

 

Shares:

Popular

Popular