सेवा संकल्प अभियान
सेवा चित्र कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
देश के विकास में योगदान दे युवा – तुलसीराम सिलावट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में देश की जनता की सेवा कर रहे है – सुमित मिश्रा
विद्यार्थियों ने मेरे सपनों के भारत को लेकर अदभुत चित्र बनाए – शंकर लालवानी
नगर के 2000 से अधिक चयनित विद्यार्थियों द्वारा मेरे सपनों का भारत विषय पर बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन
विजेता प्रतिभागियों के चित्रों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सांदीपनी शा. अहिल्याश्रम कन्या उ मा विद्यालय क्रमांक 1 पोलोग्राउंड के ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा सेवा चित्र कार्यक्रम की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, कार्यक्रम संभाग प्रभारी सूरज केरो, नगर सहप्रभारी दीपक जैन टीनू, जिला शिक्षा अधिकारी सौरी मल्होत्रा की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए
मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि विकसित भारत की कल्पना और मेरे सपनों का भारत कैसा हो, ये कल्पना और पूरे देश से, प्रदेश के विद्यार्थीयों में से कौन इस पर बेहतर सुझाव दे सकता है, इसलिए सेवा चित्र के माध्यम से प्रत्येक शहर के युवा विद्यार्थियों से सुझाव लेने का काम किया जा रहा है। विश्व पटल पर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव काम कर रहे है, उनके संकल्प को हम कैसे आगे बढ़ा सकते है, टेक्नालॉजी के इस युग में हम देश के लिए क्या बेहतर कर सकते है, देश के विकास में कैसे योगदान दे सकते है, इस पर फोकस करें युवा।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को प्रधान सेवक मानकर देश की जनता की सेवा कर रहे है। उन्होंने 2047 जब भारत की आजादी के सौ वर्ष पूरे होंगे तब तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लेकर काम कर रहे है, लेकिन देश का भविष्य हमारे विद्यार्थी, 2047 में कैसे भारत की परिकल्पना करते है, देश के युवा कैसा भारत देखना चाहते है, मेरे सपनों का भारत कैसा होना चाहिए, उसके लिए प्रधानमंत्री जी ने आपके सुझाव इस चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम मांगे है, आप सभी ने उत्कृष्ट चित्र उकेर कर मेरे सपनों के भारत की कल्पना की है, उससे निश्चित रूप से आप विकसित भारत में सहभागी बनकर भारत माता को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में मोदी जी के संकल्प के साथ है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इस सभागार में 2000 से अधिक बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। विद्यार्थियों ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर को ड्राइंग शीट पर उकेर कर नया विजन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सभागार में लगे चित्रों में बच्चों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को उकेरने का काम किया तो किसी ने युवाओं, किसानों और गाँव के विकास को लेकर रोडमैप बनाने, साइंस और टेक्नोलॉजी के अद्भुत चित्र बच्चों ने बनाए है। चित्रों के माध्यम से विकसित भारत के जो बेहतर सुझाव आपने बताये है उन्हें शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र कैसे बनेगा, भावी पीढ़ी इस बारे में क्या सोचती है, इसलिए इंदौर में 2162 स्कूलों में बच्चों से ड्राइंग के माध्यम से मेरे सपनों के भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई है।
संभाग समन्वयक सूरज केरो, सेवा चित्र कार्यक्रम सहसंयोजक दीपक टीनू जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के निमित्त सेवा चित्र प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर को किया गया था, जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग के विद्यार्थियों को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर ड्राइंग बनाना थी। इंदौर के 2162 से अधिक विद्यालयों के डेढ़ लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 2000 से अधिक विद्यार्थियों के बनाए गये उत्कृष्ट चित्रों का चयन जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए हुआ है। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में विजेता प्रतिभागियों के उत्कृष्ट चित्रों को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के लिए भेजा जाएगा।
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई स्कूल की ड्राइंग हेड कुमकुम भारद्वाज, कला आर्ट स्टूडियो की पूजा मोरे और स्कूल शिक्षा विभाग की फाइन आर्ट की शिक्षिका सीमा पाठक ने प्रतिभागियों के बनाए गए चित्रों में से विजेता प्रतिभागियों का चयन किया है।
इस अवसर पर कमल वाघेला, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, विजय मालानी, भूपेंद्र केसरी भारत पारख, डॉ. दीप्ति हाड़ा, सचिन बंसल, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, सौरभ खंडेलवाल, नितिन शर्मा, मनीष चौरे, पृथ्वी गोरे, कपिल जैन सहित स्कूल के शिक्षणगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

