Events

संस्था इंदौरियन्स द्वारा 11वें “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” के लिए नॉमिनेशन शुरू*

*संस्था इंदौरियन्स द्वारा 11वें “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” के लिए नॉमिनेशन शुरू*

इंदौर ,- शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था इंदौरियन्स द्वारा आयोजित किए जाने वाले “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” का यह 11वां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था द्वारा कला, शिक्षा, खेल, संस्कृति, समाजसेवा, नृत्य, चिकित्सा, धर्म सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 व्यक्तित्वों का चयन कर उन्हें अगले माह “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही दो “यंग अचीवर्स” एवं एक “चाइल्ड अचीवर” श्रेणी के लिए भी नॉमिनेशन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्था के रवि गुप्ता एवं उमा त्रिवेदी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने नॉमिनेशन 22 मई से पहले भेज सकते हैं। नॉमिनेशन संस्था के ईमेल sansthaindorians18@gmail.com पर या मोबाइल नंबर 9893416165 एवं 8989733445 पर भेजे जा सकते हैं।

प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनिंग के बाद चयन समिति द्वारा योग्य प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात जून के प्रथम सप्ताह में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर चयनित इंदौरियों को “इंदौरी रत्न अवॉर्ड” प्रदान किए जाएंगे।

संस्था का उद्देश्य शहर की उन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज एवं इंदौर का नाम गौरवान्वित किया है।

Shares: