अन्नपूर्णा मंदिर पर पुरुषोत्तम मास में 108 विद्वान
प्रतिदिन करेंगे श्रीमद भागवत का मूल पारायण
इंदौर, । पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित प्रमुख आस्था केंद्र अन्नपूर्णा आश्रम मंदिर पर 17 मई से 15 जून तक 108 भागवत का मूल पारायण होगा। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वैश्वरानंद गिरी महाराज की प्रेरणा से उनके सानिध्य में आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री ने निर्देशन में यहाँ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3 से 6 बजे तक 108 विद्वानों द्वारा श्रीमद भागवत का मूल पारायण किया जाएगा। मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरी ने बताया कि आश्रम ट्रस्ट, मंदिर संचालन समिति एवं भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण अधिकमास के दौरान यह दिव्य अनुष्ठान होगा। इस दौरान प्रतिदिन माता अन्नपूर्णा, माता काली एवं माता सरस्वती का नित्य नूतन श्रृंगार भी होगा। मंदिर के न्यासी मंडल के प्रमुख विनोद अग्रवाल, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, पवन सिंघानिया, श्याम सिंघल एवं सत्यनारायण शर्मा ने भक्तों से इस दिव्य आयोजन का पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है
।


