सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत कार्यकर्ता सेवा कार्य करें – सुमित मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और जनकल्याण की इबारत लिखी गयी – जीतू जिराती
भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न
इंदौर। भाजपा इंदौर नगर की कामकाजी बैठक आज भाजपा कार्यालय पर मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, कार्यक्रम संयोजक जीतू जिराती, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुद्रा शास्त्री, एम आई सी सदस्य निरंजन सिंह गुड्डू, प्रिया डांगी, कमल वाघेला, दीपक जैन टीनू की उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पुरे होने पर सेवा संकल्प चलाया जा रहा है, उसमें सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत 02 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सभी वार्डों में चलाया जाएगा। जिसमें वार्ड में निवासरत सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। 03 अक्टूबर को मंडल स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।04 अक्टूबर को वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में सेवा कार्य किये जाएंगे। पिछड़ा वर्ग मोर्चा वृद्धाश्रम में, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अनाथालय में सेवा कार्य करेंगा। 06 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाए जायेंगे। 09 अक्टूबर को वृक्षारोपण और सैनिकों का सम्मान युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। 10 अक्टूबर को विधानसभा स्तर पर कॉपी वितरण के कार्यक्रम होंगे। 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी, यह यात्रा प्रत्येक बूथ से निकाली जाएगी जिसमें 10 -10 लाभार्थी कार्यकर्ताओं के साथ बाइक पर सवार होकर वार्ड स्तर की यात्रा में शामिल होंगे, वार्ड स्तर की यात्रा मंडल में ओर मंडल की यात्रा विधानसभा स्तर की यात्रा में शामिल होगी, फिर सभी विधानसभाओ के जत्थे जिला स्तर की यात्रा में जुड़ेंगे। इस यात्रा समय तय है, इसलिए यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश भर में जुड़ेंगे।
अभियान संयोजक श्री जीतू जिराती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पूरा जीवन सेवा कार्यों में व्यतीत हुआ है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के अभी तक के कार्यकाल में जनसेवा, सुशासन और विकास की इबारत लिखने का काम किया है। कार्यकर्ता उस भाव के अनुरूप अभियान को आगे बढ़ाने का काम करें।
पूर्व पार्षद जवाहर मंगवानी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत “कहानी बदलाव की” कार्यक्रम महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, क्योंकि मोदी जी के सुशासन और लोक कल्याण, गरीब कल्याण की योजनाओं और उपलब्धियों से अनेकों लोगों के जीवन में बदलाव हुआ है। गरीबी रेखा से 25 करोड़ लोग बाहर आये है, नागरिकों को आवास, राशन, गैस कनेक्शन, बेहतर इलाज मिला है, ऐसी अनेकों योजनाएं है, जिनके लाभार्थियों से संपर्क कर उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना है। प्रत्येक शक्ति केंद्र में लाभार्थियों के 10 वीडियो बनाना है, उसमें से सिलेक्टेड वीडियो प्रदेश को भेजे जाएंगे।

बैठक का संचालन महामंत्री सुधीर कोल्हे एवं आभार मंत्री स्वाति काशीद ने माना।
इस अवसर पर जवाहर मंगवानी, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा, भूपेंद्र सिंह केसरी, भारत पारख, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, नारायण पालीवाल, इंदु श्रीवास्तव, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, रानू गर्ग, गोविंद पंवार, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, विधानसभा प्रभारी अशोक चौहान चांदु, महेश जोशी, गौतम शर्मा, निखिल सोनी, सौगात मिश्रा, श्रेष्ठा जोशी, शिवानी अड़सपुरकर सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

