इंदौर(विनोद गोयल)। श्री सकल पंच राठौर समाज द्वारा समाज के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराने के बजाय सर्वसम्मति से नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। समन्वय समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि समाज में आपसी एकता और समन्वय बनाए रखने के लिए अध्यक्ष पद हेतु तीन अलग-अलग व्यवस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
बैठक में सर्वसम्मति से ललित राठौर को श्री सकल पंच राठौर समाज का अध्यक्ष, गोविंद राठौर को श्री राम मंदिर निर्माण समिति का अध्यक्ष तथा अशोक राठौर को राठौर बगीचे निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं संयोजक पद के लिए सोनू राठौर (पूर्व पार्षद) के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने हाथ उठाकर अपना समर्थन प्रदान किया।
नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों का समाज के लोगों द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी युवा समाजसेवी नीलांशु राठौर ‘बल्लू’ ने दी।


