Eternal Hinduism

श्री अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में विष्णु-गीता बिंदल ट्रस्ट 14 हजार वर्गफीट में बनवाएगा संत-भक्त निवास, भूमि पूजन संपन्न

इंदौर(विनोद गोयल)। श्री अन्नपूर्णा आश्रम मंदिर परिसर में हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ प्रसंग पर विष्णु-गीता बिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने पूर्वजों की स्मृति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि एवं स्वामी जयेंद्रानंद गिरी के सानिध्य में 14 हजार वर्गफीट क्षेत्र में संत निवास एवं भक्त निवास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। आचार्य पं. कल्याण दत्त शास्त्री के निर्देशन में पूजन विधि ट्रस्ट के प्रमुख विष्णु-श्रीमती गीता बिंदल एवं हितेश-अर्पिता बिंदल ने सम्पन्न की।

अन्नपूर्णा लोक के रूप में होगा श्रंगारित
संत निवास एवं भक्त निवास का निर्माण अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे तीन मंजिला भवन के रूप में किया जाएगा जिसमें संतों के निवास हेतु 60 कमरें, एक रसोईघर तथा एक सभागृह के अलावा 4 बड़े कक्ष भी बनाए जाएँगे, जहाँ संतों के साथ आने वाले उनके सहयोगी भी विश्राम कर सकेंगे। भवन का निर्माण कार्य एक से डेढ़ वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस भवन के निर्माण से अन्नपूर्णा लोक के रूप में नवश्रृंगारित मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले संतों और भक्तों के लिए आवास-निवास की पर्याप्त व्यवस्था हो सकेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल सहित अन्नपूर्णा मंदिर के न्यासीगण टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, श्याम सिंघल, पवन सिंघानिया मोयरा, सत्यनारायण शर्मा, सुनील गुप्ता, वजिंदर सिंह छाबड़ा, जगदीश भाई पटेल, निर्मल रामरतन अग्रवाल, किशोर गोयल, विनोद सिंघानिया, भूपेश गुप्ता, गौरव पटेल सहित बड़ी संख्या में आश्रम एवं ट्रस्ट से जुड़े सहयोगी बंधु उपस्थित थे।

Shares:
Leave a Reply