गुमास्ता नगर रामद्वारा पर चल रहे चमेलीदेवी योग केंद्र की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह
इंदौर, । गुमास्ता नगर रामद्वारा स्थित चमेलीदेवी योग केंद्र पर स्थापित योग केंद्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर नियमित रूप से वहां आने वाले साधकों ने 5 तरह के योग नृत्यों की प्रस्तुति देते हुए 18 उन साधकों का सम्मान भी किया जो प्रत्येक शिविर में उपस्थित रहे। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन एवं चमेलीदेवी योग केंद्र द्वारा संचालित इस केंद्र सहित शहर में वर्तमान में 18 केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं।
शिविर संयोजक किशोर गोयल, प्रभारी आशा जैन, हर्षिता साल्वी एवं प्रियंका जैन ने बताया कि केंद्र की स्थापना का एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को सभी साधकों ने अपने योग नृत्यों के माध्यम से शिविर में लिए गए प्रशिक्षण के लाभ बताए। संयोजक किशोर गोयल ने बताया कि समाजसेवी विनोद अग्रवाल एवं प्रेमचंद गोयल में मार्गदर्शन में इस मौके पर 18 साधकों का सम्मान भी किया गया। जल्द ही शहर में 3 नए केंद्र भी प्रारम्भ किए जा रहे हैं। अभी जो 18 केंद्र चल रहे हैं उनमें प्रतिदिन शाम 5 से 6 बजे तक केवल महिलाओं के लिए गीता भवन, बाबाश्री रिसोर्ट, ईशकृपा गार्डन, अन्नपूर्णा मंदिर, अनूप नगर रामद्वारा एवं गुमास्ता नगर रामद्वारा शामिल हैं।
–


