वैश्य घटकों के जबरदस्त उत्साह को देखते हुए अभा परिचय सम्मेलन अब दो दिन चलेगा, 26-27 सितम्बर को दस्तूर गार्डन पर होगा
तीस वर्ष से अधिक आयु के उच्च शिक्षित उम्मीदवारों की दो हजार प्रविष्ठियां मिलने की उम्मीद-शहर के सभी वैश्य समाज होंगे शामिल

इंदौर । शहर में 30 वर्ष से अधिक आयु और उच्च शिक्षित विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए होने वाले वैश्य घटकों के परिचय सम्मेलन के प्रति समाज बंधुओं के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए मप्र वैश्य महासम्मेलन ने परिचय सम्मेलन का स्थान अब रवीन्द्र नाट्य गृह से बदलकर रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन कर दिया है और सम्मेलन को एक दिन के बजाय दो दिन के लिए कर दिया है अर्थात अब यह सम्मेलन 26-27 सितम्बर को रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन पर आयोजित होगा। सम्मेलन के लिए अब तक एक हजार से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। शनिवार को फतेहपुरिया समाज भवन पर आयोजित शहर के 25 वैश्य घटकों की महत्वपूर्ण बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक को मप्र वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया और सभी वैश्य घटकों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के लिए श्रेष्ठतम जीवनसाथी के चयन हेतु इस परिचय सम्मेलन में अपनी प्रविष्ठियां अवश्य भेजें। यह परिचय सम्मेलन निश्चित रूप से इंदौर की गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाएगा।
मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, समन्वयक धीरज खंडेलवाल, नगर अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, सम्मेलन संयोजक राजेश गर्ग एवं शिव जिन्दल ने बताया कि आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर के प्रमुख वैश्य घटकों की ओर से जैन समाज के प्रकाश भटेवरा, कैलाश वेद, खंडेलवाल समाज के कैलाश खंडेलवाल, भारती कासलीवाल, अनिल तोड़वाल, मेढ़तवाल समाज के अध्यक्ष शक्तिनाथ गुप्ता, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ईश्वर बाहेती, अग्रवाल समाज के निर्मल अग्रवाल, नीमा समाज के दिलीप नीमा, पोरवाल समाज के लक्ष्मीनारायण गुप्ता एवं सीए संजीव गुप्ता, नागर समाज के डॉ. नीलेश नागर, चित्तोड़ा महाजन समाज के राजेंद्र महाजन, रमेशचंद्र महाजन एवं नरेन्द्र अकोतिया, फतेहपुरिया समाज के देवकीनंदन सिंघानिया, विजयवर्गीय समाज के हरीश विजयवर्गीय एवं श्रीमती राखी विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में शहर के वैश्य घटकों के पदाधिकारियों ने शामिल होकर सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि वे इस अभूतपूर्व और एतिहासिक आयोजन में हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। सम्मेलन के लिए वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल (एमराल्ड समूह), प्रेमचंद गोयल, विमल तोडी, टीकमचंद गर्ग, विष्णु बिंदल, पवन मोयरा, राजेश चेलावत के मार्गदर्शन में विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।
अध्यक्षता करते हुए दिनेश मित्तल ने कहा कि शहर में वैश्य समाज के पास सशक्त टीम वर्क है इसलिए पहले की तरह यह परिचय सम्मेलन भी अभूतपूर्व, अनूठा और सार्थक साबित होगा। महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने कहा कि सभी घटक समाजों को यह विश्वास करना चाहिए कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और एक गरिमामय आयोजन को मूर्त रूप प्रदान करेंगे। सम्मेलन में वैश्य घटकों के उत्साह को देखते हुए यह निर्णय भी लिया गया कि अब यह परिचय सम्मेलन 27 सितम्बर को रवीन्द्र नाट्य गृह की जगह दो दिन 26-27 सितम्बर को रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन पर आयोजित होगा क्योंकि सम्मेलन के लिए एक हजार से अधिक प्रविष्ठियां पहले ही मिल चुकी हैं जबकि उम्मीद है कि दो हजार प्रत्याशी आएंगे इसलिए रवींद्र नाट्य गृह की जगह यह सम्मेलन अब दस्तूर गार्डन पर होगा। बैठक में सम्मेलन के संचालन हेतु स्वल्पाहार, भोजन, वीडियो कांफ्रेंस, मिलन सम्पर्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी विचार मंथन कर समितियों का गठन किया गया। मपा वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपने प्रभावी सन्देश में सभी वैश्य घटकों से आग्रह किया कि वे इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप इस परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने समाज की प्रविष्ठियां भेजें और सम्मेलन का पूरा लाभ उठाएं। संचालन अरविन्द बागड़ी ने किया और आभार माना नितिन माहेश्वरी ने।


