Uncategorized

डायमंड पैलेस कॉलोनी विवाद कोर्ट से क्लीन चिट और पूर्ण विकास के बावजूद रहवासियों को बेदखल करने का लगाया आरोप

डायमंड पैलेस कॉलोनी विवाद कोर्ट से क्लीन चिट और पूर्ण विकास के बावजूद रहवासियों को बेदखल करने का लगाया आरोप

 

इंदौर। 39 साल पुरानी डायमंड पैलेस कॉलोनी के 1300 प्लॉटधारकों पर इन दिनों बेदखली का संकट मंडरा रहा है। रहवासियों का आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों और स्टांप चोरी के जरिए कॉलोनी की जमीन हड़पने के बाद अब प्रशासनिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके मकान तोड़े जा रहे हैं। यह जानकारी आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में रहवासियों का पक्ष रखते हुए एडवोकेट गजेंद्र शर्मा और शवनम खान ने दी।

उन्होंने बताया कि 1987 में पंजीयन क्रमांक डीआर/आईडीआर/443 से पंजीकृत डायमंड गृह निर्माण सहकारी संस्था ने हाजी हबीब से जमीन खरीदकर 1300 प्लॉट आवंटित किए थे। 1990 में पलासिया थाने में दर्ज अवैध कॉलोनी के मामले में इंदौर कोर्ट ने हाजी हबीब व पदाधिकारियों को बरी कर दिया था, जिस पर हाईकोर्ट ने भी शासन की रिवीजन खारिज कर दी थी। पूर्ण विकसित कॉलोनी में नर्मदा लाइन, पानी की टंकी, ड्रेनेज और पक्की सड़कें हैं। रहवासियों के पास रजिस्ट्री-नोटरी हैं और वे 1990 से मतदान करने के साथ नगर निगम को सभी कर भी चुका रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2007 में हाजी हबीब की बीमारी का फायदा उठाकर पार्टनरों ने फर्जी दस्तावेज से शेख मुश्ताक व परिजनों पर खजराना थाने में केस दर्ज कराए, जिसमें सभी बरी हो गए। बाद में 2011 में हाजी हबीब के निधन के बाद पार्टनर अशफाक सिद्दीकी व अन्य ने आवासीय कॉलोनी को कृषि भूमि बताकर प्रतीक संघवी को बेच दिया, जिससे लाखों की स्टांप ड्यूटी चोरी हुई।

रहवासियों ने आरोप लगाए कि शासन स्तर पर रजिस्ट्री शून्य कराने का खेल चल रहा। पहले से संस्था के नाम रजिस्ट्री होने की जानकारी मिलने पर प्रतीक संघवी ने सिविल कोर्ट में शेख इब्राहिम नामक फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर 2013 में पुरानी रजिस्ट्री शून्य करने का आदेश हासिल कर लिया और 2016 में नई रजिस्ट्री करा ली। रहवासियों का आरोप है कि अब पुलिस-प्रशासन के दबाव में लोगों को डरा-धमकाकर औने-पौने दामों पर मकान खरीदे व तोड़े जा रहे हैं, जबकि वैध आवंटियों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। पीड़ितों ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।6

डायमंड गृह निर्माण सहकारी संस्था के 1300 सदस्य

एड. गजेंद्र शर्मा – 9826062437

एड. शबनम खान 7724048480

Shares: