इंदौर(विनोद गोयल) प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो गई है। आज सुबह जिला कलेक्टर और निगमायुक्त ने खजराना गणेश का ध्वज पूजन तीन दिवसीय तिल चतुर्थी मेले की हुई शुरुआत आज से हो गई है। इस दौरान हजारो की संख्या में भक्त मंदिर पहुंच रहे है। आज खजराना गणेश का विशेष श्रृंगार हुआ । इसके साथ ही लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग लगा।
हर साल रहती है धूम
खजराना गणेश मंदिर पर आयोजित परंपरागत तिल चतुर्थी मेले में आज सुबह 10 बजे भक्त मंडल की ओर से तिल गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग समर्पित किया गया।
भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी, कैलाश पंच एवं पार्षद पुष्पेन्द्र पाटीदार ने बताया कि पिछले 72 घंटे से लगातार लड्डू निर्माण का काम चल रहा था जो सोमवार रात को पूरा हुआ। लड्डू निर्माण में 1250 किलो तिल्ली, 550 किलो मूंगफली दाना (सिंका हुआ) एवं 1050 किलो देशी गुड़ का प्रयोग किया गया। भक्त मंडल के अरविन्द बागड़ी परिवार की ओर से गणेशजी को लड्डुओं का भोग समर्पित कर प्रसाद वितरण का शुभारंभ हुआ।
भक्त मंडल के सदस्यों के सहयोग से तिल चतुर्थी मेले एवं मंदिर में आने वाले भक्तों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में 7 जनवरी को गणेशजी को गोंद के लड्डुओं का तथा 8 जनवरी को उड़द के लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा। मंदिर के प्रबंधक धनश्याम शुक्ला एवं गौरीशंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में भक्त मंडल के सुभाष नायक, सुरेश चौधरी, वासुदेव पाटीदार, आकाश वर्मा, जय वर्मा एवं दिनेश सर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद वितरण में सहयोग कर रहे है।
दर्शन के लिए लगी भीड़
मंदिर में अल सुबह से ही भक्तो की भीड़ लग गई है। भक्तों को जल्द दर्शन लाभ मिल सके इसके लिए प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्थाएं की ही सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए है।


