इंदौर। (विनोद गोयल) सरयूपारी ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें सरयूपारी ब्राह्मण समाज के 65 युवक युवतियों ने अपना जीवन साथी चुना सम्मेलन में लगभग 1100 सौ प्रविष्टियां आई थी। इस अवसर पर समाज की पत्रिका चयनिका और कलेण्डर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष सुभाष दुबे ,सचिन दूबे ने ब्याया इस बार मातृ शक्तियों के नेतृत्व में हुए तुलसीदास सरयूपारी समाज के परिचय सम्मेलन में 65 युवक – युवतियों ने अपना जीवन साथी चुना। इस दौरान विवाह योग्य युवक युवतियों के सम्पूर्ण बायोडेटा से सम्बंधित “चयनिका” पत्रिका का विमोचन के अलावा समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान भी किया गया ।
15 वें अखिल भारतीय आयोजन
महिला अध्यक्ष रेखा त्रिपाठी, रजनी पांडे ने बताया इस बार सरयूपारी मातृशक्तियो के निर्देशन में 15 वे अखिल भारतीय सरयूपारी परिचय सम्मेलन की शुरुआत की। सम्मेलन हँसदास मठ में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। यह सम्मेलन देर रात तक जारी रहा। ,आने वाले आमंत्रित अतिथियों और सामाजिक परिजनों का न सिर्फ तिलक कर उन्हें जनेऊ का जोड़ा देते स्वागत किया गया बल्कि सभी का गुड़ से मुंह मीठा कराया गया ओर वापस जाते समय सभी समाज जनो को सुंदरकांड और गंगाजल की शीशी के साथ वार्षिक कैलेंडर का भी वितरण किया गया ।
समाजजनों ने दिखाया उत्साह
समिति की राजा तिवारी,पुष्पा दुबे ने बताया कि परिचय सम्मेलन की सम्पूर्ण व्यवस्था मातृशक्तियो द्वारा संभाली गई। परिचय सम्मेलन में लगभग 3000 से ज्यादा बड़ी संख्या में समाज जन इकट्ठा हुए। इस सम्मेलन में जीवन साथी चयन के लिए 1000 से अधिक परिवारों ने समाज की पत्रिका चयनिका में अपने बेटे बेटियों का बायोडेटा दिया था । इसके बावजूद आज परिचय सम्मेलन के दौरान 100 और परिवारो ने अपने बेटे – बेटियों का बायोडाटा देकर मंच से जीवन साथी चयन के लिए मंच से परिचय कराया।
अतिथियों ने बढ़ाया मान
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोलूजी शुक्ला भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पार्षद मनोज मिश्रा और पूर्व राज्य मंत्री योगेंद्र महंत सर्व ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष विकास अवस्थी , रियल स्टेट कारपोरेट के महाप्रबंधक अरुण मिश्रा शामिल थे।
इस परिचय सम्मेलन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि मंच संचालन से लेकर सम्मेलन में जितने भी समाज की सदस्यता सहयोग लेकर , चयनिका पत्रिका भोजन पास वितरण ,तत्काल पंजीयन ,प्रविष्टि पंजीयन इन सारे काउंटर संचालन की कमान मातृशक्तियो के हाथ मे ही रही । कार्यक्रम में विशेष रूप से सुनील तिवारी ,अरुण मिश्रा ,विनायक पांडे, गोविंद शर्मा ,संजय मिश्रा ,रामचंद्र बैदिक,अशोक चतुर्वेदी पवन दास , शर्मा किशोर शुक्ला ,प्रदुम्म दीक्षित उपस्थित थे। अंत में आभार राजकुमार पांडे ने माना


