इंदौर(विनोद गोयल)। मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ द्वारा 24 फरवरी से एनजीओ सेवा सप्ताह 2026 मनाने जा रहा है। सेवा सप्ताह के दौरान होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रकाशित पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब में हुआ। महासंघ के शशि सातपुते ने बताया कि सेवा सप्ताह 24 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा।
नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर
24 फरवरी को नि:शुल्क हेल्थ चेकअप शिविर लगाया जाएगा। 25 फरवरी को रोजगार मेला, 27 फरवरी को राजवाड़ा पर 5100 दीपक जलाकर विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाएगा, 28 फरवरी को फाग उत्सव रणजीत हनुमान मंदिर के ग्राउंड में मनाएंगे।
ब्लाइंड बच्चे करेंगे हनुमान चालीसा
फाग उत्सव में 500 से अधिक ब्लाइंड बच्चे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे यह वल्र्ड रिकार्ड अटेम्पट होगा। 1 एक मार्च को यूनाइटेड मध्य प्रदेश मैराथन रहेगी, 2 मार्च को ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम में कार-टैक्सी रैली निकाली जाएगी और 7 मार्च को एनजीओ सम्मान समारोह के साथ सेवा सप्ताह का समापन ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआ पर होगा।
पोस्टर विमोचन में यह रहे मौजूद
सातपुते ने बताया कि एनजीओ सेवा सप्ताह कार्यक्रम के पोस्टर विमोचन अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय, महासचिव प्रदीप जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक यादव, राजेश बिड़कर, सलीम शेख, राहुल जैन, शालिनी दीदी, श्रेयांश जैन, रविंद्र जाधव, अक्षय मेश्राम, विकास पवार, विजेंद्र ठाकुर, विनय राज सोलर, विष्णुजी, आशीष गुप्ता, विराज भाई, अंश जैन, सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक के अमन कुमार, ऑरबोसिस ग्लोबल के प्रभात अग्रवाल, मान्धाता के दशरथ राठौड़, राणा भीमसिंह राठौड़, जेएमबी फिल्म प्रोडक्शन देव प्रजापति, चेतन मोहनवानी सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी और संघ के सदस्य मौजूद थे।


