NEWS

कालानी नगर में महाराणा प्रताप उद्यान का सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए लगवाएं झूले

इंदौर(कृष्णा पुरोहित)।  नगर निगम के वार्ड क्रंमाक 3 में स्थित कालानी नगर एवं नगीन नगर के महाराणा प्रताप उद्यान में पार्षद शिखा संदीप दुबे के द्वारा सौंदर्यीकरण के कार्य के साथ ही बच्चों के लिए  झूले और फिसल पट्टियां लगवाई गई।

इस उद्यान में बच्चों के खेलने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्थाएं है। इसके साथ ही बगीचे में मंदिर एंव अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है। यहां पर पार्षद द्वारा स्वच्छता एंव हरियाली को बढ़ाने के लिए पौधारोपण किया जाता है।
ओपन जिम बनाने की तैयारी
पार्षद प्रतिनिधि संदीप दुबे ने बताया कि इस उद्यान में हर सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है ताकि इसे आर्दश उद्यान के रूप में विकसित किया जा सके यहां पर हमारे द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसी कड़ी में बच्चों और बड़ों के लिए ओपन जिम बनाने की तैयारियां चल रही है। जल्द ही यहां बच्चों और बड़ों की एक्सिसाइस के उपकरण लगाएं जाएंगे।
रहवासियों को किया जाएंगा जागरूक
उद्यान में एक्सरसाइज के लिए तमाम उपकरण स्थापित करने के साथ ही यहां के स्थानिय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जाएंगा। ताकि यहां पर लोग नित्य योगासन एंव एक्सरसाइस करें। इसके साथ ही वार्डवासियों को योग मित्र अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि यहां पर अधिक से अधिक लोग योग कर करें।

संघ की शाखा का भी संचालन
इस उद्यान में नियमित संघ की शाखा भी लगाई जाती है जहां पर यहां आने वाले बच्चों  को कई तरह के खेल खिलाएं जाते है। यहां शाखा में आने वाले बच्चों को कई तरह की ज्ञानवर्धक जानकारी देने के साथ ही देशभक्ति एंव राष्ट्रहित के बारे में बताया जाता है।

Shares:
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *