Eternal Hinduism

लादूनाथ आश्रम स्थित नीलकंठेश्वर महादेव पर सजेगा पुष्प बंगला

इंदौर। माली मोहल्ला, एमओजी लाइंस स्थित सदगुरु लादूनाथ महाराज आश्रम के महाप्रचंड हनुमान मंदिर में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार 15 फरवरी को सुबह 10 बजे से गुरु आश्रम न्यास समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में महंत रामकिशन महाराज के सानिध्य में दुग्धाभिषेक के बाद दोपहर 12 बजे भक्तों में ठंडाई प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आश्रम परिवार के भक्त मंडल की ओर से योगेश सुईवाल, रामचंद्र मंडावरा, विजय अग्रवाल ने बताया कि इसके पूर्व सुबह 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रूद्राभिषेक एवं आरती के आयोजन भी होंगे। भक्त मंडल के रामलाल सामरवाल, बाबूलाल जैन एवं घनश्याम गुप्ता ने बताया कि संध्या को पुष्प बंगला भी सजाया जाएगा, जिसके श्रृंगार दर्शन का क्रम सायं 7 बजे से शुरू होगा। शिव महिम्न पाठ एवं महाआरती भी होगी। आश्रम स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर फूलों, पत्तियों एवं रंगारंग विद्युत सज्जा से आकर्षक पुष्प बंगला श्रृंगारित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शनिवार से ही प्रारंभ हो गई हैं।

Shares:
Leave a Reply