इंदौर(विनोद गोयल)। जूना अखाडा कि किन्नर गुरु माँ पवित्र नंद गिरी ने सरकार के द्वारा नेग तय होने वाले बयान का खंडन करते हुए कहा है कि उनकी बात को मीडिया ने बढ़ा चढ़ा कर कहा है। उनके दवारा नेक तय करने की कोई बात नहीं कही गई थी। इनका कहना है कि नेग हमारा हक़ हैं कोई भी सरकार कुछ भी तय करें।
मीडिया ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया
जूना अखाड़े की किन्नर गुरु माँ पवित्रा नन्द गिरि ने कहा था की नेग की दर सरकार तय करें ऐसा उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर मीडिया ने पेश किया है। उन्होने ऐसा नहीं कहा है। उन्होने कल्याण बोर्ड के गठन से कई हित कार्य होगें यह कहा था लेकिन सरकार नेग तय करें ऐसा नहीं कहा। उन्होंने पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार के अंदर कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है पर मध्य प्रदेश में ऐसा बोर्ड नहीं बना है इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि बोर्ड सरकार द्वारा तय किया जाना चाहिए।
https://www.instagram.com/reel/DVLz945DLph/?igsh=MWt0dmR4MWFlZzRteg%3D%3D
वीडियों हुआ वायरल
इसी बीच पवित्रा नन्द गिरी ने एक वीडियो वायरल कर कहा कि मेरे शब्दों को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया मेरा उद्देश्य वह नहीं था इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं बिलकुल नहीं चाहती कि हमारा नेग किसी भी प्रकार में कम हो वह हमारा हक़ हे


