Culture and society

माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में अक्षत गार्डन पर रंगारंग फाग महोत्सव, राधारमण टोली के 24 कलाकार देंगे मनोहारी प्रस्तुतियां

इंदौर।  संस्था माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में रविवार एक मार्च को शाम 6 बजे से स्कीम 71 स्थित अक्षत गार्डन पर रंगारंग संगीत निशा एवं फाग महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इसका पहला न्योता जूनी इंदौर स्थित खड़े गणेशजी को समर्पित किया गया। इस अवसर पर खड़े गणेश को लड्डू प्रसाद का भोग लगाकर उनसे शहर में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना भी की गई।

बृज राधा रमण टोली देंगी प्रस्तुति
फाग महोत्सव में आधा दर्जन मिसाइलों से 100 फीट दूरी तक सुगन्धित फूलों की वर्षा भी की जाएगी लेकिन पानी एवं रंग पर प्रतिबंध रहेगा।
कार्यक्रम के प्रमुख शारदा प्रकाश अजमेरा ने बताया कि माहेश्वरी कुटुम्ब की मेजबानी में इस बार वृन्दावन की अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त बृज राधा रमण टोली के 24 महिला-पुरुष कलाकार रविवार 1 मार्च को रिंग रोड स्कीम 71 स्थित अक्षत गार्डन पर शाम 6 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक संध्या और फाग महोत्सव का अद्भुत और अनुपम दृश्य प्रस्तुत करेंगे।

गणपति बाबा को दिया निमंत्रण
इस दौरान आधा दर्जन मिसाइलों से विभिन्न किस्म के सुगन्धित और रंगबिरंगे फूलों की वर्षा से सभी मेहमानों और समाज बंधुओं का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। महोत्सव का पहला न्योता जूनी इंदौर स्थित प्राचीन खड़े गणेश मंदिर पर समर्पित किया गया। इस मौके पर शारदा प्रकाश अजमेरा के साथ नीताश्री-मोहन सोमानी, गोपालदास राठी, श्याम भांगडिया, आशीष बाहेती, रुपेश भूतड़ा, बलराम बजाज, कैलाश जाजू, महेश लड्ढा, आशीष माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी कुटुम्ब से जुड़े सदस्य उपस्थित थे। खड़े गणेश की आरती में सुनील माहेश्वरी, प्रदीप जाखेटिया, पप्पू सिखची, आशीष माहेश्वरी, राधेश्याम सारडा, अभय डागा, पुरुषोत्तम मानधन्या भी शामिल हुए।

Shares:
Leave a Reply