Popular

Culture and society

रविवार और बढ़ाएगा इंदौरी गेर की रौनक… घरों की छतें भी ऑनलाइन हों रही बुक

इंदौर(विनोद गोयल)।  इंदौर में इस बार निकलने वाली परम्परागत गेर पर रविवार होने के चलते जहां प्रशासन ने छुट्टी घोषित नहीं की, तो छुट्टी का दिन होने से भीड़ में हर बार के मुकाबले अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है।  वैसे तो हर बार शहर में स्थानीय इंदौरियों के लिए तो अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन रविवार के चलते बाहर से भी अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

बुक माय शो से छतों की बुकिंग
दूसरी तरफ गेर मार्ग शीतला माता बाजार से लेकर गौराकुंड और खजूरी मार्केट में आने वाली करीब आठ छतों पर 200 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है… इन छतों की बुकिंग व्यवस्था बुक माय शो पर की जा रही है, जिसके माध्यम से लोग छतें बुक कर सकेंगे… बता दें हर साल गेर के चलते दूसरे शहरों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और इंदौरी अपने रिश्तेदारों को भी बाहर से बुलाकर इन छतों पर छोटी-मोटी पार्टियां भी करते हैं…

महापौर नहीं होंगे गेर में शामिल
हालांकि इस बार भागीरथपुरा जलकांड सहित इंदौर में हुए कुछ दुःखद हादसों के चलते महापौर पुष्यमित्र भार्गव भले ही इस बार गेर में शामिल ना हों, लेकिन गेर की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवा में वे जुटे हैं… इधर, आज सुबह भी आयुक्त क्षितिज सिंघल संबंधित झोनल अधिकारी सहित अपनी टीम लेकर करीब 4 किलोमीटर लम्बे गेर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए..!

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply