Popular

social organization

अग्रसैन सोशल ग्रुप के फाग महोत्सव में ऐसे चले लट्ठ, मस्ती से झूम उठे समाजजन

इंदौर(विनोद गोयल)। अग्रसैन सोशल ग्रुप का फाग महोत्सव ओम साई रिसोर्ट में वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल व दुर्गेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। 200 से अधिक  ग्रुप परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों समाजसेवियों ने श्री राधाकृष्ण के साथ खूब नृत्य किया एवं फूलों की होली खेली। आज बिरज में होली हैं रसिया जैसे भजनों से अंकित ठाकुर एवं साथियों ने खूब रंग जमाया।

ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग संचालक शिव जिन्दल ने बताया की सबसे पहले हर आने वाले अतिथि का चन्दन तिलक से स्वागत किया गया। फिर बरसाने की लठ्ठ मार होली का सभी ने खूब आनंद लिया। कुछ सदस्यों का जन्मदिन एवं शादी की सालगिरह भी मनाई गई।

सभी ने वृंदावन के सुस्वादु भोजन प्रसादी का आनंद लिया।आयोजन में कमलेश मित्तल ,राजू बंसल ,राजकुमार बंसल ,सतीश गोयल मुकेश अग्रवाल विजय गर्ग का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विनोद गोयल ने किया। आभार प्राची गर्ग ने माना।

Shares:

Popular

Popular

Leave a Reply