Events

इंदौर के वीन वर्मा का जलवा: लोकल रैंप से इंटरनेशनल फैशन वीक तक पहचान

इंदौर के वीन वर्मा का जलवा: लोकल रैंप से इंटरनेशनल फैशन वीक तक पहचान

इंदौर। शहर की प्रतिभा अब देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। इंदौर के उभरते मॉडल वीन वर्मा ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर लोकल फैशन शो से शुरुआत करते हुए आज बड़े फैशन प्लेटफॉर्म जैसे लैक्मे फ़ैशन वीक, दुबई फ़ैशन वीक और इंडिया कुटूर वीक—में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं

हाल ही में आयोजित इंदौर फैशन शो में वीन वर्मा ने आत्मविश्वास से भरी रैंप वॉक कर दर्शकों और फैशन इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उनका स्टाइल, बॉडी लैंग्वेज और पेशेवर एप्रोच इस बात का प्रमाण है कि इंदौर की प्रतिभा किसी भी बड़े मंच पर खुद को साबित कर सकती है।

वीन का यह सफर इंदौर के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर लगन और मेहनत हो, तो छोटे शहर से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि टैलेंट को सही प्लेटफॉर्म मिले, तो वह हर सीमा को पार कर सकता है।

Shares: