विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा 25 अप्रैल को करेगा कन्यादान
इन्दौर। लोक व्याख्यात आचार्य श्री सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा एक कन्या का कर रहा कन्यादान।
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल कृष्णमुरारी शर्मा अनिल शर्मा, विजय पांडेय, दिलीप बडोले ने बताया कि प्रथम बार इंदौर मंडल द्वारा कोली समाज की एक कन्या के विवाह पर सवा लाख रुपए का कन्यादान 25 अप्रैल को रुद्राक्ष वाटिका कैट रोड़ पर देगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सीताराम खाडुराम मिस्त्री है। जिनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी एलिसा खाडुराम प्राइवेट जॉब कर रही। बड़ी बेटी अविवाहित होकर मंझली बहन की शादी करवा रही हैं। छोटी बहन को पढ़ा रही हैं। सबसे बड़ी बहन पुत्र होने का कर्तव्य निभा रही हैं। मंझली बहन के बाद विवाह करेगी।


