*चत्रभुज नरसी स्कूल, इंदौर में पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, ओलंपिक कोच रौनक पंडित होंगे मेंटर*
*इंदौर* — चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन का मार्गदर्शन ओलंपिक कोच एवं कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता श्री रौनक पंडित द्वारा किया जाएगा, जिनकी उपस्थिति प्रतियोगिता को विशेष गरिमा और उत्साह प्रदान करेगी।
25 अप्रैल को सुबह 10 से 11 बजे तक एक ओपन हाउस होगा, जिसमें श्री पंडित और अन्य ओलंपिक खिलाड़ी विद्यार्थियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों के साथ बातचीत करेंगे। यह सत्र प्रतिभागियों को ओलंपियंस से सीधे जुड़ने का एक मौका करेगा।
*इस पहल पर अपने विचार व्यक्त करते हुए चत्रभुज नरसी स्कूल की प्राचार्या, सुश्री जेरिन जैकब ने कहा,* “हमें इस प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। यह आयोजन विद्यार्थियों को अनुशासन और एकाग्रता के मूल्यों से परिचित कराने के साथ उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के मार्गदर्शन से प्रेरित भी करता है। यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा को निखारने और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
*चत्रभुज नरसी स्कूल, इंदौर के बारे में:*
चत्रभुज नरसी स्कूल इंदौर एक प्रगतिशील शैक्षणिक संस्थान है, जो शिक्षा के समग्र दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। यह विद्यालय अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल, कला और जीवन कौशल का संतुलित समावेश करता है। नवाचार और अनुभवात्मक अधिगम पर विशेष जोर देते हुए, यह विद्यालय विद्यार्थियों को कक्षा के भीतर और बाहर दोनों ही क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर प्रदान करता है।


