NEWS

केंद्रीय जेल इंदौर में राम कथा का भव्य आयोजन

केंद्रीय जेल इंदौर में राम कथा का भव्य आयोजन

– वरुण कपूर IPS महानिदेशक जेल रहे मुख्य अतिथि

इंदौर.। स्थित केंद्रीय जेल में बंदियों के मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान हेतु आज राम कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेल महानिदेशक वरुण कपूर IPS एवं उनकी धर्मपत्नि डॉ सौम्या कपूर रहे। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य राम जी महाराज द्वारा किया गया।

वरुण कपूर ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य और धैर्य का संदेश देता है। राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला माध्यम है।” उन्होंने बंदियों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में सुधार लाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें।

पूज्य राम महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों का ओजस्वी वाणी में सुंदर वर्णन किया, जिसे सुनकर बंदी भाव-विभोर हो गए। कथा के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

केंद्रीय जेल अधीक्षक डॉ अलका सोनकर ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बंदियों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उनमें सुधार की भावना जागृत होती है। जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन कराए जाते हैं ताकि बंदी समाज से जुड़ाव महसूस कर सकें।

कार्यक्रम में जेल के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Shares: