विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल ने पहली बार किया कन्यादान
– नव युगल एवं परिजन ने लिया जल बचत, पर्यावरण लिया एवं हेलमेट पहने का संकल्प
इन्दौर। लोक व्याख्यात आचार्य श्री सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल परिवार किया कन्यादान। साथ ही सम्पन्न पूर्ण गृहस्थी का समान भी दिया गया।

विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के कृष्णमुरारी शर्मा, दिलीप बडोले, ओम प्रकाश सोलंकी ने बताया की आज पहली बार इंदौर मंडल ने महावर नगर में रहने वाले कोली समाज की बिटिया को कन्यादान में नगद रुपये एवं सम्पन्न पूर्ण गृहस्थी का समान दिया । इस अवसर पर विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल के विजयराव भोसलें , शालिनी कृष्णमुरारी शर्मा, आशा गुप्ता, सरिता यादव , दिव्या सोनी अनुष्का यादव , मधुसुदन तिवारी , अजय बैंडवाल कान्हा शर्मा , किरण शर्मा सहित अनेक गुरु भक्तगण उपस्थित थे।

विवाह समारोह का आयोजन रुद्राक्ष वाटिका कैट रोड़ पर सम्पन्न हुआ। दुल्हन के पिता सीताराम खाडुराम मिस्त्री है। इनकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी एलिस खाडुराम प्राइवेट जॉब कर रही। बड़ी बेटी अविवाहित होकर मंझली बहन इंदुबाला (शालु ) का विवाह करवाया। छोटी बहन को पढ़ा रही हैं। सबसे बड़ी बहन पुत्र होने का कर्तव्य निभा रही हैं। मंझली बहन के बाद विवाह करेगी।
विवाह समरोह में सभी परिजन एवं नव युगल ने जल बचत, पर्यावरण का संकल्प साथ हेलमेट पहने का संकल्प भी लिया।


