NEWS

मालवा उत्सव 6 मई से दशहरा मैदान अन्नपूर्णा रोड पर

*मालवा उत्सव 6 मई से दशहरा मैदान अन्नपूर्णा रोड पर*

*जनजातीय नृत्य और लोक कला का अद्भुत संगमदेश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार*

*रांची का बंबू वर्क राजस्थान की ब्लैक पॉटरी एवं बंगाल का काथा वर्क होगा खास*

*गोवा ,मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश ,गुजरात, राजस्थान सहित देश के अनेक राज्यों के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां*

भूमि पूजन संपन्न हुआ

इंदौर ।लोक संस्कृति मंच द्वारा देश का प्रतिष्ठित लोकोत्सव मालवा उत्सव इस वर्ष के 6 मई से दशहरा मैदान में आयोजित होने जा रहा है उत्सव जनजाति नृत्य व जनजाति लोक कला एवं महिला शक्ति को समर्पित होगा।

लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मालवा उत्सव ने देश व प्रदेश के साथ विश्व भर मे मालवा की छवि को एक अलग ही रंग में रंगने का काम किया है एवं देश व प्रदेश में इंदौर को लोक कला के महत्वपूर्ण केंद्र का दर्जा दिलाया है। इस वर्ष 6मई से 12 मई तक मालवा उत्सव का आयोजन दशहरा मैदान परिसर में किया जा रहा है जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के 400 से अधिक लोक कलाकार एवं 300 शिल्पकार इस आयोजन में भाग लेंगे।

*जनजातीय एवं लोक नृत्यो मातृशक्ति की आराधना से सजेगा मालवा उत्सव*

लोक संस्कृति मंच के सचिव दीपक लंवगड़े ने बताया कि इस वर्ष यह उत्सव जनजाति नृत्यो, लोक नृत्यो के साथ जनजाति कला की छाप लिए होगा साथ ही मातृशक्ति की आराधना की झलक इसमें दिखाई देगी।जनजाति समूह गौंड, कर्मा, आदिवासी ,बरेदी, कोरकु आदि के साथ लंबाडी मालवा की मटकी, पंजाब का लोकप्रिय भांगड़ा, गुजरात का गरबा सहित पूर्व से लेकर पश्चिम तक एवं उत्तर से लेकर दक्षिण तक की संस्कृति एवं लोकलुभावन नृत्यों की प्रस्तुतियां प्रतिदिन लालबाग परिसर पर देखने को मिलेगी। इस वर्ष मुख्य रूप से गोवा की संस्कृति से परिचय मालवा उत्सव में होगा मालवा उत्सव मे संपूर्ण भारत के लोक कलाकारों व शिल्प कारों का संगम देखने को मिलता है ।मंच पर मालवा के लोक कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

*शिल्प मेले में आएंगे 300 से अधिक शिल्पी*

लोक संस्कृति मंच के सतीश शर्मा एवं विशाल की गिदवानी ने बताया कि इस वर्ष जनजाति कला के साथ देशभर की कला प्रदर्शित करने लगभग 300 शिल्पकार इस उत्सव में अपनी कलाकृतियां लेकर आएंगे उत्तर प्रदेश हरियाणा राजस्थान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मिजोरम आसाम आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ पंजाब उत्तरांचल हिमाचल के कलाकार अपनी कला की छटा यहां बिखेरेगे शिल्प मेले मे काथा वर्क एवं ब्लैक पॉटरी खास रहेगी मिट्टी शिल्प, गलीचा शिल्प ,टेराकोटा ,ड्राई फ्लावर ,केन फर्नीचर, कपड़ा शिल्प, पीतल शिल्प, लौह शिल्प प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेंगे।

*मालवी व्यंजनों का मिलेगा स्वाद*

मंच के पवन शर्मा एवं बंटी गोयल ने बताया कि मालवा उत्सव में प्रतिवर्ष अनुसार मालवा के व्यंजनों के स्वाद के साथ गुजराती दक्षिण भारतीय, राजस्थानी, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद यहां चखने को मिलेगा साथ ही विशेष रुप से साउथ इंडियन डिशेज भी यहां मिलेगी।

भूमि पूजन 1 मई संपन्न हुआ मंच के संयोजक शंकर लालवानी में बताया कि आज प्रातः 9:30 बजे दशहरा मैदान पर भगवान गणेश के आवाहन के साथ पूजन अर्चन कर भूमी पूजन किया गया इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्थानीय पार्षद विधायक मालिनी गोड, कंचन गिद्वानी सहित गणमान्य नागरिक एवं लोक संस्कृति मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंच के संकल्प वर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए मनोरंजन हेतु एक विशेष झोन भी बनाया गया है।

मालवा उत्सव प्रतिदिन सायंकाल 4:00 बजे से प्रारंभ होगा वही लोक नृत्यों की प्रस्तुति सायंकाल 7:00 बजे से होगी!

Shares: