NEWS

मैंगो जत्रा 8 मई से, तीन दिनों तक ओरिजनल हापुस आम का स्वाद चखेंगे इंदौरी

मैंगो जत्रा 8 मई से, तीन दिनों तक ओरिजनल हापुस आम का स्वाद चखेंगे इंदौरी

इंदौर। मराठी सोशल ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय हिप्पो कार्पोरेशन प्रेजेंट्स मैंगो जत्रा 8 मई से आयोजित होगा। ओरिजनल हापुस आम का स्वाद इंदौरी चख सकेंगे। साथ ही जी आई टैग प्रमाणित ओरिजनल हापुस आम की खरीदी भी कर सकेंगे।

ट्रस्ट के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि मराठी सोशल ग्रुप ट्रस्ट का सालाना आयोजन मैंगो जत्रा का 14वां संस्करण 8 से 10 मई तक ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआं, साउथ तुकोगंज इंदौर पर लगेगा। आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे से शुरू होगी। मैंगो जत्रा सुबह से लेकर रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंदौरी तीन दिन तक ओरिजनल हापुस आम का स्वाद चख सकेंगे। मैंगो जत्रा में करीब 24 से ज्यादा आम उत्पादक इसमें हिस्सा लेंगे।

भारत सरकार द्वारा इस क्षेत्र के हापुस कि विशिष्ट पहचान हेतु आने वाले सभी किसानों को जी आई टेग दिया है। सिर्फ जी आई टैग प्रमाणित हापुस आम ही असली कोंकण का हापुस होता है।

इस बार भी कृषक बढ़ चढ़कर मैंगो जत्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे है। 2013 में सिर्फ 5 कृषकों से इस मैंगों जत्रा की शुरुआत हुई थी। इस बार यह मैंगो जत्रा का 14वां संस्करण है, जिसमें 24 से ज्यादा कृषक हिस्सा ले रहे है।

मैंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां से विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर सीधे ग्राहकों को बेचते है। इसलिए मैंगो जत्रा सीधे उत्पादक से ग्राहक तक का उद्देश्य सार्थक करता है।

ट्रस्ट की तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यजंन और इंदौरी चौपाटी का भी मैंगो जत्रा में समावेश किया गया है। मराठी व्यंजनों में जैसे झुणका भाकर, पूरण पोली, अप्पे, संभारवाड़ी, मिसळ पाव आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में छोले टिकिया, पाव भाजी, चीज केक, मैंगो ट्रेस्लेचेस सहित विभिन्न व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। मैंगो जत्रा में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। परिसर में पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध रहेगी।

Shares: