NEWS

आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने किया महिलाओं के चतुर्थी व्रत का उद्यापन

आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के मातृशक्ति प्रकोष्ठ ने किया महिलाओं के चतुर्थी व्रत का उद्यापन

इंदौर। आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के मातृशक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास की संकष्टी चतुर्थी व्रत करने वाली 61 माताओं के व्रत का सामूहिक उद्यापन विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम परिसर में आयोजित किया गया।

न्यास के अध्यक्ष पं. दिनेश शर्मा एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की भारती शर्मा एवं पिंकी शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की 61 महिलाओं द्वारा गणेशजी का पूजन कर विधि विधान के साथ चतुर्थी व्रत का उद्यापन किया गया। चन्द्रोदय के पश्चात चन्द्रमा को अर्घ्य देकर मध्य रात्रि तक 2 हजार से अधिक अतिथियों ने भारतीय पद्धति से बैठकर महाप्रसाद का पुण्य लाभ लिया और कार्यक्रम एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। व्रतधारी महिलाओं को न्यास के प्रमुख पदाधिकारियों के आतिथ्य में उपहार भी भेंट किए गए। विद्याधाम परिसर में इस कार्यक्रम के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। इस अवसर पर उद्यापन करने वाली मनोरथी 61 माताओं को उनके मेहमानों के लिए 13-13 उपहार और उद्यापन मनोरथी के लिये सुंदर रिटर्न गिफ्ट भी भेट किए गए। इस अवसर पर आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के सभी पदाधिकारी एवं न्यास से जुड़े सभी प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए और व्रतधारी महिलाओं के प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त

की।

 

Shares: