अग्रवाल समाज हाईवे क्षेत्र पालदा की तीन सौ से अधिक महिलाओं ने किया चतुर्थी व्रत का उजमन
इंदौर,। अग्रवाल समाज हाइवे क्षेत्र पालदा की मेजबानी में अधिकमास की चतुर्थी का उजमन कार्यक्रम वरुण विक्ट्री परिसर में आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने मिलकर सुबह व्रत उपवास के बाद चाँद को अर्ध्य देकर अपना व्रत समाप्त किया। संगठन के संस्थापक अरविन्द बागड़ी एवं मनीष अग्रवाल मन्नू ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने एकदूसरे को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में दिलीप अग्रवाल पालदा, अनिल अग्रवाल, लव अग्रवाल ने मातृशक्ति की ओर से संयोजक संगीता बागड़ी, पूजा अग्रवाल, अनु बागड़ी, निधि बागड़ी, अमृता अग्रवाल आदि ने समस्त व्यवस्थाओं को संभालकर महोत्सव की खुशियों को कई गुना बढ़ा दिया
।


