NEWS

सैकड़ों साधकों ने बूंद-बूंद की रक्षा, वर्षा काल में पौधे रोपने और ग्रीष्मकाल में परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का लिया संकल्प

सैकड़ों साधकों ने बूंद-बूंद की रक्षा, वर्षा काल में पौधे रोपने और

ग्रीष्मकाल में परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का लिया संकल्प

एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका में आयोजित सिद्ध श्रीचक्र साधना महोत्सव में अनेक संतों की साक्षी में ली शपथ

इंदौर। जगदगुरु शंकराचार्य भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ, पंचायती अखाडा श्री निरंजनी हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जयगिरि महाराज के सानिध्य में एयरपोर्ट रोड स्थित नरसिंह वाटिका पर पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में गुप्त काशी-केदारखंड के ब्रह्मचारी आचार्य प्रशांत के निर्देशन में आयोजित सिद्ध श्रीचक्र साधना महोत्सव में शामिल साधकों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आचार्य प्रशांत ब्रह्मचारी ने पानी की बूंद-बूंद की रक्षा करने, वर्षा काल में अपने घर-आँगन, छत, बालकनी या परिसर में पौधे लगाने और ग्रीष्मकाल में जीवदया की भावना से मूक परिंदों के लिए दाना-पानी रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, श्रीमती आशा विजयवर्गीय, अहिल्यामाता गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा गुरूजी, सिद्ध चक्र उपासना मंडल की ओर से बिन्दां मिश्रा, विद्याधाम परिवार के राजेंद्र महाजन, निर्मला महाजन, निशा पसारी, वीणा सोमानी सहित अनेक वरिष्ठजन और श्रद्धालु मौजूद थे। संचालन दीपक शुक्ला ने किया। महोत्सव में 500 से अधिक साधक एवं इतने ही श्रद्धालु शामिल हुए जिन्हें ब्रह्मचारी प्रशांत की ओर से गंगा के उदगम स्थल गोमुख से अभिमंत्रित और बद्रीनाथ धाम से सिद्ध किए गए गोमती चक्र, केदारनाथ के चरणों से स्पर्श कराए गए पवित्र रुद्राक्ष सहित अभिमंत्रित श्रीयंत्र भी घर ले जाकर स्थापित करने के लिए भेंट किए

गए।

 

Shares: