वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल केbसेवा प्रकल्पों के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा स्वाग
इंदौर,। बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के प्रमुख, समाजसेवी एवं उद्योगपति विनोद अग्रवाल का बुधवार को यशवंत निवास रोड स्थित अग्रवाल हाउस पर संस्था मानवता की पहचान, छवि सोशल वेलफेयर सोसायटी, अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति, मप्र वैश्य महासम्मेलन, अग्रसेन महासभा एवं शहर के अनेक अग्रवाल-वैश्य संगठनों की ओर से अभिनंदन किया गया। फाउंडेशन द्वारा देशव्यापी सेवा कार्यों एवं पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रकल्पों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु यह आयोजन किया गया।
गत 6 जून से शहर में चार दिवसीय रक्तदान शिविरों के दौरान 1200 से अधिक लोगों ने चमेलीदेवी अग्रवाल डायग्नोस्टिक रेडक्रॉस सेंटर के सहयोग से रक्तदान किया जिसका उपयोग पीड़ित मानवता की सेवा में किया जाएगा। समाजसेवी विनोद अग्रवाल की पहल पर यह चार दिवसीय रक्तदान शिविर का अभियान बुधवार को अग्रवाल हाउस पर पूरा हुआ, जहाँ सुबह से अनेक लोगों ने रक्तदान किया। तदपश्चात शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्टी अर्चना अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति की ओर से अध्यक्ष प्रेमचंद गोयल, विष्णु बिंदल, दिनेश मित्तल, बालकृष्ण छाबछरिया, अरविन्द बागड़ी, कुलभूषण मित्तल कुक्की, पवन सिंघानिया मोयरा, राजेश बंसल, संजय बांकडा, निलेश अग्रवाल सजनप्रभा, अशोक अग्रवाल, विनोद सिंघानिया, प्रकाश राखोड़ीवाला, सुशील बेरीवाल सहित अन्य संगठनों के बंधुओं ने भी अग्रवाल हाउस पहुंचकर उनका स्वागत किया। अग्रसेन महासभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल, अनूप सिंघल, अरुण आष्टावाले, कैलाश नारायण बंसल सहित विभिन्न अग्रवाल-वैश्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अग्रवाल का अभिनंदन किया। अंत में ट्रस्टी वंशिका-तपन अग्रवाल ने सबके सहयोग एवं स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया।
अपने स्वागत के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए विनोद अग्रवाल ने कहा कि सेवा के संस्कार उन्हें अपनी विरासत में मिले हैं और वे जीवन पर्यन्त समाज के जरूरतमंद बंधुओं की मदद के लिए हमेशा तत्पर बने रहेंगे। समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक हर तरह की मदद पहुंचे यही प्राथमिकता होना चाहिए। इस अवसर पर संस्था छवि सोशल वेलफेयर सोसाइटी के गोपाल गोयल, संदीप गोयल, अमित सोनी ने भी अग्रवाल का स्वागत कि
या।


