NEWS

अन्नपूर्णा मंदिर पर परमा एकादशी के उपलक्ष्य में उमड़ा भागवत पूजन करने वाले भक्तों का सैलाब

अन्नपूर्णा मंदिर पर परमा एकादशी के उपलक्ष्य में उमड़ा भागवत पूजन करने वाले भक्तों का सैलाब

इंदौर। अन्नपूर्णा आश्रम ट्रस्ट एवं अन्नपूर्णा मंदिर भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पुरुषोत्तम मास एवं परमा एकादशी के उपलक्ष्य में चल रहे 108 भागवत पारायण के दिव्य अनुष्ठान में गुरुवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आश्रम के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी विश्वैश्वरानंद गिरी महाराज के सानिध्य एवं अचरी पं. कल्याण दत्त शास्त्री के निर्देशन में चल रहे इस आयोजन में गुरुवार को 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आकर भागवत पारायण कर रहे विद्वानों का सवागत कर भागवतजी का पूजन किया। मंदिर के संचालक स्वामी जयेंद्रानंद गिरी एवं आश्रम के ट्रस्टी श्याम सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर आश्रम की गौशाला में गोवंश के लिए भी अनेक तरह के व्यंजन, फल, सब्जी एवं अन्य भोजन परोसे गए। मंदिर पर देर शाम तक भक्तों का मेला जुटा रहा। पुरुषोत्तम मास में मंदिर आने वाले भक्तों के लिए छाया, शीतल पेयजल, वाहन पार्किंग, सुरक्षा सहित समुचित प्रबंध किए गए हैं

 

Shares: