द्वारकापुरी शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के चातुर्मास में इस बार साध्वी प्रियम रसाश्री एवं श्रियम रसाश्री का मंगल प्रवेश होगा
ट्रस्ट मंडल द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू – आयोजन फूटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस पर होंगे – विभिन्न समितियों का गठन
इंदौर । द्वारकापुरी स्थित शीतलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर में इस बार चातुर्मास के लिए प.पू. साध्वी प्रियम रसाश्री म.सा. एवं श्रियम रसाश्री म.सा. ने समाज बंधुओं की विनती स्वीकार करते हुए द्वारकापुरी श्रीसंघ को कृपापूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। प.पू. साध्वी द्वय के मंगल प्रवेश एवं चातुर्मास के दौरान विभिन्न तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष संजय नाहर के मार्गदर्शन में जोरदार कार्ययोजना बनाई गई है। चातुर्मास में प्रवचन एवं अन्य सभी धार्मिक कार्यक्रमों के लिए फूटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस पर सभा मंडप बनाया जा रहा है।
प.पू. साध्वी द्वय ने अब तक पुणे, मुंबई, शिरूर, तलेगांव, सिकंदराबाद सहित अनेक बड़े शहरों में चातुर्मास पर समाज बन्धुओं, विशेषकर युवा एवं महिलाओं को प्रेरक आशीर्वचन के साथ ही आत्मरक्षा, सदाचार, परिवार में समन्वय जैसे अनेक ज्वलंत मुद्दों पर मार्गदर्शन किया है। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष संजय नाहर, उपाध्यक्ष सुशील कुकड़ा एवं सचिव चेतन भंडारी ने बताया कि चातुर्मास की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अमृत मूणत, सतीश जैन, प्रभात चोपड़ा, रितेश सेखावत, दिनेश धींग, अजय जैन, युवा मंडल अध्यक्ष विनोद कोठारी, नितिन बावेल, विशाल पितलिया, यशवंत जैन, शुभम खाब्या, विकास पगारिया, पलकित डांगी एवं खुशाल कोठारी को विभिन्न समितियों का दायित्व सौंपा गया है।
महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती समता तरनेचा, श्रीमती चन्दन बेन जैन एवं श्रीमती सुनीता जैन को भी शहर के महिला मंडलों को आमंत्रित करने और मंगल प्रवेश सामैया को व्यवस्थित बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। संपूर्ण चातुर्मास के लिए मार्गदर्शन कमिटी का गठन का भी किया गया है। जिसमें कमलेश कोठारी, डॉ. अनिल बाफना, राजेंद्र जैन, विनोद बावेल, कैलाश नाहर, मानव पटवा, मनोज रांका, भरत पारख, आशीष पारख, हंसमुख पोरवाल, गौरव संचेती, आशीष जैन केटरर्स, आशीष धारीवाल, शैलेन्द्र नाहर, कपिल चंडालिया एवं अक्षय कांकरिया शामिल किए गए हैं।
—


