NEWS

इस्कॉन मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रचार सामग्री का हुआ लोकार्पण, कल अन्नपूर्णा मंदिर पर बैठक

इस्कॉन मंदिर की जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रचार सामग्री का हुआ लोकार्पण, कल अन्नपूर्णा मंदिर पर बैठक

इंदौर। निपान्या स्थित इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में रविवार 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे शहर के पश्चिम क्षेत्र स्थित श्री अन्नपूर्णा मंदिर से निकलने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा की प्रचार सामग्री का लोकार्पण बुधवार को वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा जैसा आयोजन देवी अहिल्या की इस नगरी के लिए सौभाग्य एवं पुण्य का विषय है। शहर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप हम सबको जगन्नाथ रथ यात्रा का पूरे जोश एवं उत्साह के साथ स्वागत करना चाहिए।

इस्कॉन मंदिर इंदौर के अध्यक्ष स्वामी महामनदास प्रभु ने बताया कि श्री अन्नपूर्णा मंदिर से राजवाडा स्थित गोपाल मंदिर तक निकलने वाली इस रथ यात्रा की तैयारियों में शहर के अनेक धार्मिक सामाजिक संगठन भी अपनी सक्रिय भागीदारी करने के लिए उत्सुक बने हुए हैं। आज प्रचार सामग्री के लोकार्पण के दौरान रथ यात्रा संयोजक हरि अग्रवाल, किशोर गोयल, अशोक गोयल, शैलेन्द्र मित्तल एवं मंदिर से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित थे। रथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु शुक्रवार 10 जुलाई को शाम 6 बजे अन्नपूर्णा मंदिर पर एक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है जिसमें यात्रा मार्ग, स्वागत मंच एवं मथुरा-वृन्दावन से आने वाली साज सज्जा सामग्री सहित रथों के स्वरुप पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएँगे। रथ यात्रा को एतिहासिक और सार्थक एवं सफल बनाने के लिए इस्कॉन से जुड़े देश-विदेश के संत एवं श्रद्धालु भी इंदौर आएं

गे।

 

Shares: