NEWS

नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 दिनांक 20 से 22 जुलाई तक इंदौर में जुटेंगे देशभर के ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट्स 

नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 दिनांक 20 से 22 जुलाई तक इंदौर में जुटेंगे देशभर के ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट्स

10,000 से अधिक विजिटर्स, 500+ प्रतिभागी और 50 से ज्यादा इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स होंगे शामिल*

*इंदौर।* ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स, हेयर आर्टिस्ट्स, मेकअप एक्सपर्ट्स और उभरती प्रतिभाओं के लिए इंदौर जल्द ही देश के सबसे बड़े मंच का गवाह बनने जा रहा है। 20 से 22 जुलाई तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में देशभर से आने वाले आर्टिस्ट्स,ब्यूटी प्रोफेशनल्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और ब्रांड्स एक ही मंच पर नज़र आएंगे।

इस आयोजन में 10 हजार से अधिक विजिटर्स, 500 से ज्यादा प्रतिभागी, 50 से अधिक इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और कई प्रमुख ब्रांड्स की भागीदारी रहेगी। प्रतियोगिताओं के साथ लाइव डेमो, फैशन शो, कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग सेशन और एक्सपर्ट टॉक्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को नई तकनीकों और इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

चैम्पियनशिप के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागी ब्राइडल मेकअप, रेड कार्पेट लुक, हेयर कट एवं कलरिंग, अवांट-गार्ड स्टाइल, नेल आर्ट, फेशियल, वैक्सिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन स्थल पर लाइव स्पर्धाओं के साथ कई विशेष स्टेज प्रेजेंटेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

20 जुलाई को पद्मश्री अनुराधा पौडवाल जी नेशनल आर्टिस्ट्स चैंपियनशिप 2026 की शोभा बढ़ाएँगी। 21 जुलाई को अभिनेत्री कृति खरबंदा, केटी प्रोफेशनल के आइकन्स के साथ ही चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के निर्देशक रितम श्रीवास्तव, मुख्य अभिनेता क्रांति प्रकाश झा और अभिनेता निकितिन धीर भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। 22 जुलाई को ग्रैंड फिनाले में अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँगी। आयोजन के विशेष अतिथि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक राहुल रवैल होंगे, जिन्होंने सनी देओल, काजोल, ऐश्वर्या राय और परेश रावल जैसे कलाकारों को उनके यादगार डेब्यू का अवसर दिया है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन उद्घाटन समारोह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह आयोजित होंगे। दूसरे दिन हेयर आर्टिस्ट्री प्रतियोगिताओं और ग्रैंड फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन ब्यूटी एवं वेलनेस प्रतियोगिताओं, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस और समापन समारोह के साथ विजेताओं का सम्मान किया जाएगा।

*नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 की चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने बताया कि* यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और देशभर के विशेषज्ञों से जुड़ने का बड़ा अवसर है। पिछले 34 वर्षों से ब्यूटी एजुकेशन के क्षेत्र में काम करते हुए उनका प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिलें। इसी सोच के साथ नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है

Shares: