NEWS

अग्रवाल बंधुओं के लिए जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल द्वारा हॉस्पिटल, कॉलेज एवं कोचिंग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए दूरदर्शी योजनाओं की घोषणा

अग्रवाल बंधुओं के लिए जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल द्वारा हॉस्पिटल, कॉलेज एवं कोचिंग सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए दूरदर्शी योजनाओं की घोषणा

शहर के एक दर्जन से अधिक पूर्वी क्षेत्र के अग्रवाल संगठनों द्वारा पैनल के उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत – सभी क्षेत्रों से मिल रहा समर्थन

इंदौर। अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के द्विवार्षिक चुनाव में मैदान में उतरी “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” ने अपने पितृपुरुष महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के आदर्श, सिद्धांतों तथा समाज की प्रतिष्ठा और गरिमा के अनुरूप शनिवार को अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए शहर में समाज बंधुओं के लिए हॉस्पिटल, कॉलेज, युवाओं तथा छात्रों के लिए कोचिंग एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ ही प्रतिवर्ष समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं और बच्चों के लिए समय-समय पर धार्मिक एवं शैक्षणिक यात्राएं आयोजित करने का वचन दिया है। पैनल के उम्मीदवारों ने विजयनगर चौराहा स्थित सजनप्रभा गार्डन पर मालवा मील अग्रवाल पंचायत, नंदानगर अग्रवाल सांस्कृतिक मंच, अग्रवाल समाज महासंघ विजयनगर, अग्रवाल पंचायत एवं नवयुवक मंडल परदेशीपुरा तथा न्यू चेतना महिला मंडल सहित पूर्वी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक संगठनों द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन एवं मिलन समारोह में उक्त संकल्प व्यक्त किए।

सजनप्रभा गार्डन पर आयोजित इस सामाजिक सम्मेलन को वरिष्ठ समाजसेवी केन्द्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष गोयल, पीडी अग्रवाल कांट्रेक्टर, गणेश गोयल, गोविन्द सिंघल, अरविन्द बागड़ी, सतीश मंगल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, आत्माराम अग्रवाल शांति निकेतन, मालीराम अग्रवाल, गोविन्द मंगल मंगलश्री, मोहन अग्रवाल सुखलिया अग्रवाल संघ, नीतेश बंसल, अजय मित्तल, सोनू अग्रवाल, संजय पाटनी, गोपाल गुप्ता अग्रसेन महासभा, ओम अग्रवाल कोल, प्रवीण अग्रवाल, अजय अग्रवाल स्कीम 78, रमेश बंसल मैत्री संघ, संजय अग्रवाल विश्व हिन्दू फेडरेशन, नरेश अग्रवाल पापड़ वाले, अग्रवाल पंचायत एवं नवयुवक मंडल परदेशीपुरा से दिलीप अग्रवाल, रीतेश गर्ग, पत्रकार विमल गर्ग, श्याम अग्रवाल बायोडाटा तथा मालवा मील अग्रवाल पंचायत से अजय गोयल, मनोहर अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल ने संबोधित करते हुए अपने विचार रखे। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ समाजसेवी बंधुओं ने “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” द्वारा घोषित संकल्पों का खुलेमन से स्वागत करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब पैनल के उम्मीदवारों ने समाज के हित में इतने दूरदर्शी सोच के साथ अपना संकल्प पत्र जारी किया है। महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी की कृपा वाले इस समाज पर लक्ष्मी और सरस्वती, दोनों की कृपा मिली हुई है इसलिए इन संकल्पों पर पूरा विश्वास करना ही चाहिए। सम्मेलन का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पूजन के साथ हुआ।

इस मौके पर “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर (संजय) गोयल (मंडी), महामंत्री नवीन बागड़ी, संयोजक राजेश इंजीनियर, सहसंयोजक रीतेश मित्तल बारदान एवं कोषाध्यक्ष प्रयोग गर्ग, पुरुष उपाध्यक्ष दिनेश बंसल जूनी इंदौर, महिला उपाध्यक्ष पिंकी रवि अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल काका तथा कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी की दावेदार किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल का सभी संगठनों की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। सभी उम्मीदवारों ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान समाज बंधुओं को आश्वस्त किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, स्वाभिमान और सहयोग तथा सेवा भावना के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगे।

आज नवलखा क्षेत्र में – “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” के सभी प्रत्याशी रविवार को सुबह 9 बजे से नवलखा क्षेत्र की अग्रवाल बाहुल्य कॉलोनियों में पहुंचकर समाज बंधुओं का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। पैनल को शहर के सभी क्षेत्रों से अनेक संगठनों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

 

Shares: