इंदौर का डॉग फेस्ट इंडिया 4.0 बना पेट लवर्स का फेवरेट शो, 200 से अधिक पेट्स और करीब 800 लोगों ने लिया हिस्सा
30 से अधिक डॉग ब्रीड्स, शानदार पेट चैंपियनशिप, डॉग डेमोंस्ट्रेशन और पेट ब्रांड्स की गतिविधियों ने मोहा सबका मन
इंदौर। देश के सबसे रोमांचक पेट शो में से एक डॉग फेस्ट इंडिया – इंदौर एडिशन 4.0 का आयोजन रविवार, 25 अक्टूबर को ग्रैंड ओमनी लॉन्स, इंदौर में उत्साह और शानदार माहौल के बीच संपन्न हुआ। इस आयोजन में लगभग 200 पेट्स और 800 से अधिक पेट लवर्स एवं शहरवासियों ने भाग लिया। 30 से अधिक डॉग ब्रीड्स की मौजूदगी, आकर्षक प्रतियोगिताओं और पेट इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न ब्रांड्स की गतिविधियों ने सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में बेस्ट ऑफ ब्रीड, बेस्ट डॉग इन शो और बेस्ट पपी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में विभिन्न नस्लों के डॉग्स ने हिस्सा लिया और विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। शो में प्रोफेशनल प्रोटेक्शन डॉग्स एवं डॉग एजिलिटी डेमोंस्ट्रेशन विशेष आकर्षण रहे। पेट फैशन शो, पेट प्ले ज़ोन, फोटो बूथ और विभिन्न पेट ब्रांड्स के स्टॉल्स ने आयोजन को और भी मनोरंजक बनाया।
इस अवसर पर Adoptvilla के ऑनलाइन पोर्टल का भी शुभारंभ किया गया। इसके संस्थापक श्री अकरम ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से देशभर के पेट लवर्स को डॉग एडॉप्शन, ब्रीडर वेरिफिकेशन, डॉग एक्सीडेंट सहायता एवं प्रोटेक्शन, शेल्टर होम्स जैसी विभिन्न सुविधाओं से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पशु कल्याण और जिम्मेदार पेट ओनरशिप को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में इंदौर के युवाओं, परिवारों और पेट लवर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेट्स के लिए विशेष सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच, विभिन्न गतिविधियों और बेहतर आयोजन व्यवस्थाओं के चलते डॉग फेस्ट इंडिया 4.0 शहर के सबसे पसंदीदा पेट आयोजनों में से एक बनकर उभरा।
डॉग फेस्ट इंडिया के आयोजक एवं बिगशॉट एंटरटेनमेंट्स के संस्थापक श्री देव गुप्ता ने बताया कि इंदौर एवं अहमदाबाद में सफलतापूर्वक चार शो आयोजित करने के बाद अब डॉग फेस्ट इंडिया को देश के विभिन्न प्रमुख शहरों तक ले जाने की योजना है।
उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य डॉग फेस्ट इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पेट शो के अनुरूप विकसित करना है, जहां पेट्स और उनके परिवारों के लिए मनोरंजन, सुरक्षा, सुविधाएं और बेहतर अनुभव का पूरा ध्यान रखा जाए। हम चाहते हैं कि देश के हर बड़े शहर के पेट पेरेंट्स को एक ऐसा प्रीमियम प्लेटफॉर्म मिले, जहां वे अपने पेट्स के साथ यादगार समय बिता सकें।”
श्री गुप्ता ने आयोजन की सफलता का श्रेय पेट इंडस्ट्री से जुड़े ब्रांड्स, स्पॉन्सर्स, सहयोगी संस्थाओं, पेट कम्युनिटी और इंदौर के पेट लवर्स को देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही डॉग फेस्ट इंडिया लगातार एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर तान्या नारंग ने किया। वहीं डॉग चैंपियनशिप में INKC से जुड़े जज एवं अहमदाबाद केनल क्लब के अध्यक्ष श्री लोचन खरावाला ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
डॉग फेस्ट इंडिया 4.0 ने एक बार फिर साबित किया कि इंदौर न केवल स्वच्छता और खानपान, बल्कि पेट लवर्स के उत्साह और बेहतरीन आयोजनों के लिए भी अपनी अलग पहचान बना रहा है।

