क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय इंदौर द्वारा समस्त सदस्यों एवं संस्थाओं के लिए शिकायत निवारण शिविर —
“निधि आपके निकट 2.0″है के अंतर्गत 9 जिलों में आयोजित किए गए
इंदौर भविष्य निधि के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत बुरहानपुर बड़वानी खरगोन खंडवा अलीराजपुर झाबुआ धार देवास और इंदौर के विभिन्न स्थान पर उक्त शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार कि भविष्य निधि में आने वाली समस्याएं तथा तुरंत निपटा करते हुए उनके हाल बताए गए
कार्यालय के सहायक भविष्य निधि आयुक्त श्री अर्जित दुबे द्वारा खंडवा के शिविर में स्वतः उपस्थित होते हुए अंशदाताओं तथा विभिन्न संस्थाओं की समस्याओं को सुना गया जिसमें से प्रमुख समस्याएं पेंशन के जीवन प्रमाण पत्र तथा मृत्यु प्रकरण संबंधी थी
आयुक्त महोदय ने बताया कि इस बार के समस्त 9 जिलों के शिविरों में जीवन प्रमाण पत्र पूर्ण करवाने की सुविधा हेतु पोस्ट ऑफिस के अतिरिक्त काउंटर लगवाकर की गई
जिससे कई पेंशन धारक जिनकी पेंशन रुकी थी जीवन प्रमाण पत्र न होने के कारण,उन समस्याओं संबंधी निवारण तुरंत हुआ
प्रत्येक माह की 27 तारीख को भविष्य निधि कार्यालय द्वारा पहल करते हुए इस तरह का शहर आयोजित किया जाता है जिसमें भविष्य निधि, तथा संस्थानों की समस्याओं का निवारण बिना विलंब के किया जाता है
क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय इंदौर द्वारा समस्त सदस्यों एवं संस्थाओं के लिए शिकायत निवारण शिविर
Shares:

