NEWS

अग्रसेन सनातन पैनल के उम्मीदवारों ने अन्नपूर्णा क्षेत्रकी कॉलोनियों में किया समाज बंधुओं से सम्पर्क

अग्रसेन सनातन पैनल के उम्मीदवारों ने अन्नपूर्णा क्षेत्रकी कॉलोनियों में किया समाज बंधुओं से सम्पर्क

अक्षत गार्डन पर क्षेत्र के विभिन्न अग्रवाल संगठनों की ओर से किया गया आत्मीय स्वागत

 

इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव में “अग्रसेन सनातन पैनल” के उम्मीदवारों ने अन्नपूर्णा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर समाजसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। इस दौरान उषा नगर, सुदामा नगर, गुमास्ता नगर, रेवेन्यू नगर एवं राजेंद्र नगर सहित सव्ही क्षेत्र में अग्र बंधुओं ने उम्मीदवारों को भरपूर सहयोग, स्नेह एवं समर्थन देने का वादा किया।

वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल एवं बालकिशन छावछरिया के मार्गदर्शन में जनसंपर्क के दौरान पैनल के पदाधिकारियों एवं प्रत्याशियों ने समाज बंधुओं को बताया कि यह चुनाव केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि समाजसेवा के संकल्प को आगे बढाने का अवसर है। उन्होंने बताया कि पैनल का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के स्वावलंबन तथा युवा विकास के क्षेत्र में ठोस एवं मैदानी काम करना है। उम्मीदवारों ने विश्वास दिलाया कि समाज का आशीर्वाद मिलने पर उन सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान अन्नपूर्णा क्षेत्र के समाज बंधुओं की ओर से रिंग रोड स्थित अक्षत गार्डन पर एक बैठक भी रखी गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया। बैठक में महेश मित्तल, बालकृष्ण छावछरिया, राजेश बंसल पंप, धर्मेन्द्र गर्ग, सुरेश रामपीपलिया, बालकिशन अग्रवाल मूसाखेड़ी, पिंकेश मोदी, बंसंत अग्रवाल, ओमप्रकाश चायवाले, एसएन गोयल समाधान, संजय भगत, अनिल अग्रवाल, संजय गोयनका, विष्णु गोयल, मुकेश ब्रजवासी, राजेंद्र गर्ग समर्पण, गोपाल गोयल, जगदीश गोयल बाबा श्री, मनोज अग्रवाल, नंदू कंदोई, संजय अग्रवाल हाईवे, मनोज बंसल, गोपाल अग्रवाल दया ज्वेल्स सहित अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे जिन्होंने चुनावी रणनीति एवं समाजहित के मुद्दों एवं भावी कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की। पैनल की ओर से अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश बंसल ने सभी मतदाताओं के स्नेह, विश्वास एवं समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। पैनल की ओर से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश बंसल पंप ने अपनी पूरी टीम के साथ एयरपोर्ट रोड अम्बिकापुरी स्थित भजन गायक रवि अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट कर पैनल को समर्थन एव सहयोग की अपील की।

 

Shares: