जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल
छावनी अनाज मंडी एवं क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में
अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल का जबरदस्त स्वागत
समाज के अनेक वरिष्ठजनों के साथ किया जनसंपर्क, जगह-जगह मिला आत्मीय समर्थन
इंदौर । अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के 26 जुलाई को हो रहे द्विवार्षिक चुनाव के लिए “जय अग्रसेन खाटू श्यामजी पैनल” के उम्मीदवारों का छावनी अनाज मंडी सहित छावनी क्षेत्र की सभी अग्रवाल बाहुल्य कॉलोनियों में जबरदस्त स्वागत किया गया। छावनी अनाज मंडी में मंडी अध्यक्ष मनोज काला, महामंत्री राजा अग्रवाल, उपाध्यक्ष काशीराम, कोषाध्यक्ष नारायण अग्रवाल एवं प्रकाश बोहरा, सुखमल, नंदकिशोर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजेश जिंदल, मुकेश अग्रवाल एवं वरुण मंगल सहित मंडी के सभी व्यापारियों ने पैनल के सभी उम्मीदवारों का आत्मीय स्वागत किया और पैनल द्वारा घोषित किए गए कल्याणकारी कार्यकर्मों का तहेदिल से समर्थन किया।
इस अवसर पर उम्मीदवारों के साथ गणेश गोयल, गोविन्द सिंघल, कुलभूषण मित्तल कुक्की, अरविन्द बागड़ी, संतोष गोयल, विनोद बागड़ी सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन साथ रहे। पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुन्दर (संजय) गोयल (मंडी), महामंत्री नवीन बागड़ी, संयोजक राजेश इंजीनियर, सहसंयोजक रीतेश मित्तल बारदान एवं कोषाध्यक्ष प्रयोग गर्ग, पुरुष उपाध्यक्ष दिनेश बंसल जूनी इंदौर, महिला उपाध्यक्ष पिंकी रवि अग्रवाल, सहमंत्री अंकित अग्रवाल काका तथा कार्यकारिणी के लिए मैदान में उतरे अजय मंगल, अमित अग्रवाल चाय, जयंत अग्रवाल महू, राजेंद्र अग्रवाल टीटू, रत्नेश गोयल, रीतेश राजवंशी, सचिन अग्रवाल फायर, संजय बद्रुका, सुनील अग्रवाल भांगघोटा एवं महिला कार्यकारिणी की दावेदार किरण गयाप्रसाद तायल, संगीता मनोज गुप्ता एवं शीतल रवि अग्रवाल भी व्यापारियों से मिले और उनका स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त किया।


