NEWS

प्रख्यात संत, ब्रह्मऋषि किरीट भाईजी आज आएंगे, जाल सभागृह में मालवांचल के भक्तों संग मनाएंगे गुरू पूर्णिमा

प्रख्यात संत, ब्रह्मऋषि किरीट भाईजी आज आएंगे, जाल
सभागृह में मालवांचल के भक्तों संग मनाएंगे गुरू पूर्णिमा
तुलसी परिवार की मेजबानी में होगी प्रवचनों की अमृत वर्षा–ठाकुरजी का पूजन एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी होगा

इंदौर। प्रख्यात संत, ब्रह्मऋषि किरीट भाईजी शुक्रवार, 24 जुलाई को अपने शिष्यों और भक्तों के साथ गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाने के लिए इंदौर आ रहे हैं। वे रतलाम से सड़क मार्ग से आएंगे तथा साऊथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तुलसी परिवार इंदौर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भक्तों और शिष्यों को आशीर्वचन देंगे, उनकी आध्यात्मिक जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे और ठाकुरजी का पूजन भी करेंगे।
तुलसी परिवार इंदौर के प्रमुख, कार्यक्रम संयोजक संजय सोनी, राजेश नेमा एवं मीतेश जोशी ने बताया कि इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में ग्वालियर, उज्जैन, धार, भोपाल और आसपास के शहरों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे। उनके शहर आगमन पर तुलसी परिवार ने उनके गरिमापूर्ण स्वागत की तैयारियां की हैं।
भाईजी ने गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष्य में अपनी कृपा वर्षा यात्रा गत इस बार गत 11 जुलाई को दिल्ली से प्रारंभ की है। वे देश के प्रमुख शहरों के भक्तों और शिष्यों को दर्शन देने के बाद 23 जुलाई की शाम को इंदौर पहुंचेंगे और शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक जाल सभागृह में आयोजित महोत्सव में अपने भक्तों और शिष्यों पर कृपा वर्षा करेंगे। तुलसी परिवार के सुनील मालू, राजेश गुप्ता खादी कल्चर एवं महेश जाजू के अनुसार उनकी यह गुरू पूर्णिमा यात्रा 29 जुलाई को बिहार के भागलपुर में संपन्न होगी।

 

 

Shares: