NEWS

शहर के वैश्य घटकों के नाम प्रथम पैरा की पांचवीं-छठीं पंक्ति में जोड़ते हुए- वैश्य घटकों के विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं प्रौढ़ प्रत्याशियों के दूसरे परिचय 

शहर के वैश्य घटकों के नाम प्रथम पैरा की पांचवीं-छठीं पंक्ति में जोड़ते हुए- वैश्य घटकों के विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं प्रौढ़ प्रत्याशियों के दूसरे परिचय

सम्मेलन की प्रचार सामग्री लोकार्पण, देश के 200 शहरों को भेजे प्रविष्ठी फॉर्म

अब तक 690 प्रविष्ठियां प्राप्त – इंदौर में 27 सितम्बर को रवीन्द्र नाट्यगृह में आएंगे 2 हजार से अधिक प्रत्याशी, सभी प्रमुख घटक शामिल होंगे

 

इंदौर । मप्र वैश्य महासम्मेलन द्वारा 25 से अधिक घटक समाजों के विधवा, विधुर, तलाकशुदा, दिव्यांग और 30 वर्ष से अधिक आयु के विवाह योग्य प्रत्याशियों के लिए रविवार 27 सितम्बर को रवीन्द्र नाट्य गृह में हो रहे परिचय सम्मेलन की प्रचार सामग्री एवं प्रविष्ठी फॉर्म का लोकार्पण वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रेमचन्द गोयल एवं दिनेश मित्तल के मुख्य आतिथ्य एवं शहर के वैश्य घटकों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में गीता भवन में आयोजित एक समारोह में किया गया। परिचय सम्मेलन के लिए अब तक 690 प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं, इनमें 405 युवा प्रत्याशी तथा 285 युवती या महिला प्रत्याशी शामिल हैं। अभी प्रविष्टियों के मिलने का सिलसिला जारी है। इनमें 100 से अधिक प्रविष्ठियां विधवा, विधुर एवं तलाकशुदा प्रत्याशियों की है। परिचय सम्मेलन के लिए देश के 200 से अधिक शहरों में वैश्य महासम्मेलन के कार्यालयों एवं अन्य सहयोगी वैश्य समाज के संगठनों के कार्यालयों पर प्रविष्ठी फॉर्म भेजे गए हैं।

मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी, नगर अध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, सम्मेलन संयोजक राजेश गर्ग एवं शिव जिन्दल ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल (एमराल्ड समूह) सहित शहर के सभी प्रमुख वैश्य घटकों के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में नियमित बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस श्रृंखला में गुरुवार को गीता भवन में आयोजित बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल एवं दिनेश मित्तल ने सम्मेलन की प्रचार सामग्री एवं प्रविष्ठी फॉर्म का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शहर के वैश्य घटकों की ओर से विजय मेहता, हर्ष मेहता, निलेश अग्रवाल, हरीश विजयवर्गीय, अनिल तोडवाल, शक्तिनाथ गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सतीश गुप्ता, विशाल पोरवाल, अभिषेक मित्तल, मदनलाल गरोठवाले भी मौजूद थे। समारोह में मुख्य अतिथि प्रेमचन्द गोयल ने विवाह की बढ़ती उम्र पर चिंता व्यक्त की और कहा कि वैश्य घटकों को इस कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अनेक ऐसे पहलू हैं जिनके कारण वैश्य समाजों को कई तरह के नुकसान झेलना पड़ रहे हैं। यह हम सबके हित में होगा कि हम 30 वर्ष से अधिक आयु के अपने आसपास के विवाह योग्य वैश्य प्रत्याशियों को इस परिचय सम्मेलन में लेकर आएं और उनके लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश करें। इस मौके पर संगठन के मार्गदर्शक राजेश चेलावत, परामर्शदाता धीरज खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष ईश्वर बाहेती एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने बताया कि सम्मेलन में आने वाले सभी प्रत्याशियों के सचित्र परिचय एवं विस्तृत विवरण सहित परिचय पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है जिसमें उनकी पसंद एवं प्राथमिकता के बारे में भी जानकारी उपलब्ध रहेगी। वैश्य समाज के घटकों में विवाह की बढती उम्र के साथ ही तलाक के मामलों की बढती संख्या भी पालकों के लिए चिंता का बड़ा कारण बनी हुई है। वरिष्ठ समाजसेवी और मप्र वैश्य कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अब संगठन द्वारा दूसरी बार इंदौर में इस सम्मेलन के माध्यम से यह पहल की जा रही है, ताकि वैश्य घटकों के प्रत्याशियों की बढती उम्र, पारिवारिक विवादों एवं तलाक के बढ़ते मामलों की स्थिति से राहत मिल सके। अग्रवाल, माहेश्वरी, श्वेताम्बर-दिगम्बर जैन, मेढ़तवाल, नागर चित्तोड़ा महाजन, मोढ, गहोई वैश्य, विजयवर्गीय, नीमा, पोरवाल सहित सभी प्रमुख वैश्य घटकों के पदाधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे स्वयं भी इस परिचय सम्मेलन में शामिल हों और अपने समाजों के ऐसे प्रत्याशियों की प्रविष्टियाँ भी भिजवाएं ताकि जीवन के इस दौर में उन्हें उपयुक्त जीवनसाथी मिल सके।

रवीन्द्र नाट्यगृह में 27 सितम्बर को सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होने वाले इस परिचय सम्मेलन के लिए प्रविष्ठी पत्र देश के सभी प्रमुख शहरों एवं अन्य वैश्य घटकों के कार्यालयों पर उपलब्ध हो सकेंगे। इस सम्मेलन में 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्याशियों को भी अवसर मिल सकेगा। साथ ही जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से तलाक अथवा मृत्यु के कारण एकांकीपन पर आ गया है, उनके लिए भी ख़ुशी और आनंद लाने का यहाँ सार्थक प्रयास किया जाएगा। अब तक जो 690 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई हैं उनमें 405 पुरुष प्रत्याशी तथा 285 युवती या महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

सम्मेलन की प्रारम्भिक सूचना एवं विस्तृत विवरण देशभर के अग्रवाल संगठनों को भेजे जा चुके हैं और उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी 2 हजार से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त होंगी। इसके पूर्व गत वर्ष संगठन द्वारा 1 जून को रवीन्द्र नाट्य गृह में यह परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें करीब 2 हजार प्रत्याशियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई थी और 50 से अधिक रिश्ते तय हुए थे। इस बार भी इतने ही प्रत्याशी आएंगे।

 

Shares: