ब्राइडल शो में ग्लैमर का जलवा, देशभर की मेकअप आर्टिस्ट ने बिखेरा स्टाइल का जादू
ट्रेंडी ब्राइडल लुक्स के बीच प्रतिभाशाली महिलाओं को मिला ‘मां अहिल्या ब्राइडल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

इंदौर। । ( भारती जोशी) शहर में आयोजित भव्य ब्राइडल शो में फैशन, स्टाइल और ग्लैमर का शानदार संगम देखने को मिला। प्रीतमलाल दुआ सभागार में हुए इस आयोजन में अलग-अलग शहरों से आई मेकअप आर्टिस्ट ने अपने यूनिक ब्राइडल लुक्स और लेटेस्ट मेकअप ट्रेंड्स से मंच पर आकर्षण बिखेरा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं को ‘मां अहिल्या ब्राइडल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
प्रीतम लाल दुआ सभागार में आयोजित इस शो की खास बात रही इसकी थीम, जिसमें ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को मॉडर्न ब्राइडल स्टाइल के साथ बेहद आकर्षक अंदाज में पेश किया गया। रैंप पर उतरी मॉडल्स ने अलग-अलग ब्राइडल लुक्स में कॉन्फिडेंस और एलीगेंस के साथ वॉक करते हुए दर्शकों का ध्यान खींचा। हर प्रेजेंटेशन में मेकअप, कॉस्ट्यूम और स्टाइलिंग का बारीक तालमेल नजर आया, जिसने शो को हाई-ग्लैमर इवेंट बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व महापौर मालिनी गौड़ , डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव मौजूद और मुग्धा शुक्ला थी जिन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम की थीम में पारंपरिक भावनाओं की हल्की झलक भी देखने को मिली, जहां अष्टलक्ष्मी के विभिन्न स्वरूपों को ब्राइडल लुक्स के जरिए क्रिएटिव अंदाज में प्रस्तुत किया गया। इस प्रेजेंटेशन में परंपरा और आधुनिकता का संतुलित मेल नजर आया, जिसने शो को एक अलग पहचान दी। आयोजकों के अनुसार, इस थीम के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नए और आकर्षक रूप में पेश करने का प्रयास किया गया।
आयोजक विजया पालीवाल ने बताया कि इस ब्राइडल शो का उद्देश्य केवल मेकअप ट्रेंड्स को प्रस्तुत करना ही नहीं, बल्कि ब्राइडल इंडस्ट्री में काम कर रही प्रतिभाओं को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देना भी है। उन्होंने कहा कि आज की ब्राइडल इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है और नए-नए एक्सपेरिमेंट्स के जरिए इसे और क्रिएटिव बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों से आई मेकअप आर्टिस्ट ने अपने-अपने सिग्नेचर स्टाइल में ब्राइडल मेकअप की विविध शैलियां पेश कीं। कहीं मिनिमल एलिगेंस दिखा तो कहीं रॉयल और बोल्ड लुक्स ने दर्शकों को प्रभावित किया। रैंप पर हर एंट्री एक अलग स्टोरी और स्टाइल स्टेटमेंट के रूप में सामने आई।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रतिभाओं को ‘मां अहिल्या ब्राइडल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन में फैशन, कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी का जोश साफ नजर आया, जिसने इसे शहर के चर्चित ग्लैमरस इवेंट्स में शामिल कर दिया।


