NEWS

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन में मेडतवाल समाज के सौ से अधिक बंधु करेंगे सेवाकार्य, रोटी-बेटी के व्यवहार को बढ़ावा देने का संकल्प

अभा वैश्य परिचय सम्मेलन में मेडतवाल समाज के सौ से अधिक बंधु करेंगे सेवाकार्य, रोटी-बेटी के व्यवहार को बढ़ावा देने का संकल्प

मप्र वैश्य महासम्मेलन द्वारा 26-27 सितम्बर को होने वाले परिचय सम्मेलन के लिए वैश्य घटकों की बैठकों का दौर जारी

इंदौर । शहर में 26-27 सितंबर को रिंग रोड स्थित दस्तूर गार्डन पर होने जा रहे अ.भा. वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन को सफल और सार्थक बनाने के उद्देश्य से रविवार को मेडतवाल समाज की मेजबानी में 25 से अधिक घटक समाजों के पदाधिकारियों ने अपनी महती बैठक में एक स्वर से वैश्य समाजों के बीच रोटी-बेटी के व्यवहार को बढ़ावा देने, समाज में लड़कियों की घटती संख्या पर चिंता व्यक्त करने और सम्मेलन के दौरान देशभर से आने वाले पालकों एवं प्रत्याशियों का अपनी परम्परा के अनुरूप स्वागत करने का संकल्प व्यक्त किया। सम्मेलन में 100 से अधिक समाजसेवी बंधुओं ने भोजन व्यवस्था सम्भालने का जिम्मा भी लिया।

मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अरविन्द बागड़ी ने इस अवसर पर मेडतवाल समाज के योगदान की खुलेमन से सराहना करते हुए बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए अब तक 2200 से अधिक प्रविष्ठियां प्राप्त हो चुकी हैं। इनमें 1250 युवक और 950 युवती प्रत्याशी शामिल हैं। दोनों श्रेणी में 1850 प्रत्याशी डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, सीए, एमसीए, एमबीए, एलएलबी एवं अन्य उच्च शिक्षित वर्ग के होकर देश-विदेश में ऊँचे पैकेज पर कार्यरत हैं। स्वयं के कारोबार में स्थापित 650 प्रत्याशी भी इस सम्मेलन में आएंगे। मेडतवाल समाज की ओर से यह बैठक छोटा बांगडदा स्थित मथुरा मांगलिक भवन पर सम्पन्न हुई।

मेडतवाल समाज की ओर से अध्यक्ष शक्तिनाथ गुप्ता, सचिव लक्ष्मीनारायण मेडतवाल, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, श्रीमती शीला आरएस गुप्ता, श्रीमती मधुबाला गुप्ता, बीके गुप्ता, कैलाशनारायण गुप्ता, गोपाल भगत, प्रदीप गुप्ता, सागर भगत, मेडतवाल सोशल ग्रुप सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने पूरे उत्साह के साथ परिचय सम्मेलन की तैयारियों में अपनी भागीदारी दर्ज कराने का संकल्प व्यक्त किया। विभिन्न वैश्य घटकों की ओर से हरीश विजयवर्गीय, जगदीश सिरोलिया, ललित नीमा, शैलेष नागर, कमलेश मित्तल, सुरेन्द्र जैन, दिलीप गर्ग सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। संचालन नितिन माहेश्वरी ने किया और आभार माना अध्यक्ष शक्तिनाथ गुप्ता ने।

 

 

 

Shares: