Popular

Culture and society

अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट  महोत्सव में भजनों पर भाव विभोर हुए सैकड़ों समाज बंधु 

 

अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ के दीपावली मिलन एवं अन्नकूट

महोत्सव में भजनों पर भाव विभोर हुए सैकड़ों समाज बंधु

इंदौर । श्री अन्नपूर्णा क्षेत्र अग्रवाल महासंघ की मेजबानी में ओशियन पर्ल गार्डन पर दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आकर्षक गिरिराज पर्वत का निर्माण कर भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पित किए गए। मनोहारी भजनों की प्रस्तुतियों के बीच सैकड़ों समाज बंधुओं ने भाव विभोर होकर उत्सव का आनंद लिया।

महासंघ के संरक्षक किशोर गोयल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं महामंत्री विष्णु गोयल ने बताया कि इस अवसर पर करवाचौथ उद्यापन में श्रेष्ठ वीडियो बनाने वाले तीन युगलों, मयंक-तनु अग्रवाल, गोपाल-आशा बंसल एवं अभिषेक-सुरभि को विशेषरूप से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के संस्थापक ओमप्रकाश चायवाले, रत्नेश गोयल, प्रमुख परामर्शदाता राजेंद्र गर्ग समर्पण, पूर्व अध्यक्ष शिव गर्ग, सुरेश गुप्ता, ओमप्रकाश रेतवाले एवं पिंकेश मोदी के मार्गदर्शन में करीब 1200 समाज बंधुओं ने स्नेह भोज का आनंद लिया। इसके पूर्व महाराजा अग्रसेन, कुलदेवी महालक्ष्मी एवं भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पित किए गए। समाज बंधुओं ने महाआरती कर समाज में सुख, शांति एवं सदभाव के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में संजय गोयनका, अनिता ऐरन, प्रतीक गोयल, सीए मनीष अग्रवाल, अभिषेक सोनथालिया, अमित मंगल, गोविन्द गोयल, दिनेश गर्ग, प्रहलाद अग्रवाल, मनोज गुप्ता, गणेश अग्रवाल, राजेश गर्ग आदि ने सभी समाज बंधुओं की अगवानी की। महासंघ के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में दिनेश-सोनिया गर्ग, अनिल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, दीपिका पोत्दार, रेखा अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, रीना गोयल ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली। अंत में धर्मेन्द्र गर्ग ने आभार माना।

 

 

Shares:

Popular

Popular