श्री अग्रवाल डीडवाना पंचायत ट्रस्ट का 56 भोग दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव 22 नवम्बर रविवार को
इंदौर,। श्री अग्रवाल डीडवाना पंचायत ट्रस्ट इंदौर द्वारा रविवार 22 नवम्बर को शाम 6 बजे से इतवारिया बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पर 56 भोग, दर्शन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश मित्तल एवं मंत्री शिव कुमार गर्ग ने बताया कि श्रीराम मंदिर पर 56 भोग अर्पण के पश्चात शाम 7 बजे से स्कीम 71 स्थित वीर वीरेन्द्र गार्डन (दस्तूर के सामने) खाटू श्याम बाबा के दिव्य दर्शन, भजन एवं 56 भोग दर्शन का दिव्य आयोजन प्रारम्भ होगा जिसमें आमंत्रित समाज बंधु शामिल होकर समाज एवं शहर तथा राष्ट्र में सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।
