Popular

Health

रानी लक्ष्मीबाई उद्यान में दीपदान, महाआरती और आत्मरक्षा प्रदर्शन के साथ मनाई वीरांगना की जयंती

रानी लक्ष्मीबाई उद्यान में दीपदान, महाआरती और आत्मरक्षा प्रदर्शन के साथ मनाई वीरांगना की जयंती

इंदौर। वसुमित्र समाज सेवा समिति के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई उद्यान में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीरांगना की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं भव्य महाआरती के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों और समिति सदस्यों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर समिति सदस्यों ने ओजस्वी काव्यपाठ के माध्यम से रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का स्मरण किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रावास की विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आत्मरक्षा प्रदर्शन रहा। छात्राओं ने संस्था द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर आत्मरक्षा के प्रभावी गुर दिखाए, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुषमा शर्मा उपस्थित रहीं। मंच पर संस्था अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र त्रिवेदी, विधि गिरगिश और प्रेरणा जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान इंदौर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रही मातृशक्ति को संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया।

पूरे आयोजन का सफल संयोजन संस्था की सचिव डॉ. ग्रीष्मा त्रिवेदी द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने इस प्रेरणादायी आयोजन की सराहना की।

Shares:

Popular

Popular