NEWS

कृष्णबाग कॉलोनी में मकान तोडऩे के मामले में पीडि़तों ने राजस्व अधिकारियों व भू-माफिया पर लगाए गंभीर आरोप

कृष्णबाग कॉलोनी के पीडि़त

कृष्णबाग कॉलोनी में मकान तोडऩे के मामले में पीडि़तों ने राजस्व अधिकारियों व भू-माफिया पर लगाए गंभीर आरोप

रहवासियों ने की उच्च न्यायालय के माध्यम से जांच कराने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की

इंदौर। खजराना क्षेत्र स्थित सर्वे क्रमांक 66 (रकबा 4.51 एकड़) की कृष्णबाग अवैध कॉलोनी में दिनांक 23 नवंबर 2026 को गरीबों के मकान तोड़े जाने के मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राजस्व अधिकारियों ने तथ्यों व दस्तावेजों को छिपाकर एक भू-माफिया को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्रवाई की है। उन्होंने उच्च न्यायालय के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह जानकारी आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों ने दी।

उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और एसडीओ घनश्याम धनगर ने कथित रूप से दस्तावेज व वास्तविक स्थिति छिपाकर शशिभूषण खण्डेलवाल को लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई को अंजाम दिया और गरीबों के मकान ढहा दिए। विक्रय लेख व नगर निगम के आदेश का संदर्भ देते हुए कहा कि वर्ष 2003 के विक्रय लेख के आधार पर ली गई भवन निर्माण अनुज्ञा को तत्कालीन निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने 13 अगस्त 2021 को निरस्त कर भूमि को नगर निगम के आधिपत्य में लिया था। यह भी दावा किया गया है कि संबंधित रिट याचिका 16 अक्टूबर 2025 को वापस ले ली गई थी, जबकि निष्कासन आदेश में नगर निगम को पक्षकार नहीं बनाया गया।

पीडि़तों ने भूमि स्वामित्व व लेनदेन संबंधी दावे के संबंध में बताया कि शिकायत में ग्राम खजराना के सर्वे क्रमांक 66 की भूमि से जुड़े 1996 के अनुबंध, आगे की बिक्री और अवैध कॉलोनी बसाने से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है। साथ ही संस्था के नाम से कथित फर्जी बैंक खाते के जरिए राशि आहरण और 1997 की रजिस्ट्री को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए।

शिकायतकर्ताओं ने इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के माध्यम से जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा तोड़े गए मकानों का मुआवजा पीडि़त रहवासियों को दिलवाने की मांग की है।

 

कृष्णबाग रहवासीगण 8770036136

Shares: